four-bills-passed-in-arunachal-vis
four-bills-passed-in-arunachal-vis

अरुणाचल विस में चार बिल पारित

इटानगर, 04 मार्च (हि.स)। अरुणाचल प्रदेश के बजट सत्र के पांचवें दिन गुरुवार को चार सरकारी बिल पारित किये गये। पारित हुए बिलों में, द अरुणाचल प्रदेश सिविल कोर्ट बिल, 2021; द अरुणाचल प्रदेश गुड्स एंड सर्विस टैक्स (संशोधन) विधेयक, 2021; अरुणाचल प्रदेश नगर निगम (संशोधन) विधेयक, 2021 और अरुणाचल प्रदेश ईज ऑफ डूइंग बिजनेस बिल, 2021शामिल हैं। उपरोक्त बिल को सत्र के पहले दिन सदन में पेश किया गया था। विस सत्र के पांचवें दिन राज्य के वित्त मंत्री द्वारा पेश बजट- 2021-22 पर भी चर्चा हुई। जिसमें कई विधायकों ने भाग लिया। बजट पर चर्चा अभी शुक्रवार को भी जारी रहेगी। हिन्दुस्थान समाचार /तागू/ अरविंद

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in