थाने को जलाने की धमकी देने वाले भाजपा नेता सायंतन बसु के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
थाने को जलाने की धमकी देने वाले भाजपा नेता सायंतन बसु के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

थाने को जलाने की धमकी देने वाले भाजपा नेता सायंतन बसु के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

कोलकाता, 23 जून (हि. स.)। भाजपा के राज्य महासचिव सायंतन बसु पर पश्चिम मेदिनीपुर में प्राथमिकी दर्ज की गई है। यहां के दांतन इलाके में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता की तृणमूल कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा कथित हत्या के बाद संबोधित करते हुए सायंतन ने क्षेत्र के थाने को जलाने की धमकी दी थी। इसी मामले में उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है। सायंतन के साथ भाजपा के 80 और नेताओं तथा कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं। भाजपा नेता अपने एक कार्यकर्ता की हुई हत्या के बाद शव के अंतिम संस्कार के दौरान कुशनी गांव में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे जहां उन्होंने यह बयान दिया है। भारतीय दंड संहिता की धारा 505, 506 और 120बी के तहत सायंतन बसु और अन्य नेताओं के साथ साथ वहां मौजूद कार्यकर्ताओं के खिलाफ तनावपूर्ण भाषण के लिए प्राथिमकी दर्ज कराई गई है। कोरोना लॉक डाउन के दौरान गांव में शव के साथ अनधिकृत रूप से भीड़ इकट्ठा करने के लिए भी कोतवाली थाने में एक और मामला दर्ज किया गया है। पश्चिम मेदिनीपुर के तृणमूल नेता ने भाजपा पर डर फैलाने वाली भाषा बोलने का आरोप लगाते हुए कहा कि शांतिपूर्ण दांतन में अशांति का माहौल बनाने के लिए वे लोग शव के साथ विरोध प्रदर्शन कर रहे थे। उल्लेखनीय है कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष ने "बदला भी और बदलाव भी" होगा का नारा दिया है जिसे लेकर पहले से ही विवाद चल रहा है। हिन्दुस्थान समाचार/ओम प्रकाश/गंगा-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in