female-head-constable-involved-in-drug-trafficking-on-remand-for-seven-days
female-head-constable-involved-in-drug-trafficking-on-remand-for-seven-days

मादक पदार्थ तस्करी में शामिल महिला हेड कांस्टेबल सात दिनों की रिमांड पर

अगरतला, 18 फरवरी (हि.स.)। मादक पदार्थ की तस्करी में लिप्त गिरफ्तार महिला पुलिस हेड कांस्टेबल को न्यायालय ने गुरुवार को सात दिनों की पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस ने त्रिपुरा के इतिहास में सबसे चौंकाने वाली घटनाओं में से एक मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल होने के आरोप में एक महिला पुलिस हेड कांस्टेबल को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसे गुरुवार को अदालत में पेश किया। अदालत ने उसे सात दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया। इतना ही नहीं उसके साथी प्रोसेनजीत चक्रवर्ती को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर अदालत पेश किया। उसे भी अदालत ने सात दिनों के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया। ज्ञात हो कि पूर्वी अगरतला महिला पुलिस स्टेशन के हेड कांस्टेबल गायत्री दास सिदहाई पुलिस स्टेशन में मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में आरोपी थी। मादक पदार्थों की तस्करी में सहयोगी प्रोसेनजीत चक्रवर्ती के साथ दोनों की टेलीफोन पर हुई बातचीत का ऑडियो लीक हो गया था। घटना की त्रिपुरा पुलिस ने संभागीय जांच के आदेश दिए थे। सूत्रों ने कहा कि जांच में गायत्री दास की मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्तता के सबूत मिले हैं। पुलिस ने हेड कांस्टेबल गायत्री दास और उसके साथी प्रोसेनजीत चक्रवर्ती को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गुरुवार को उन्हें अदालत में पेश किया जहां से उन्हें सात दिनों की रिमांड पर आगे की पूछताछ के लिए भेज दिया गया। पीपी बिश्वजीत देव ने कहा कि अदालत में पुलिस रिमांड पर बहस हुई। इसके अलावा, मामले के अन्य आरोपियों की पुलिस रिमांड आज समाप्त हो गयी। उन्हें जेल में भेज दिया गया। एआईजीपी सुब्रत चक्रवर्ती ने कहा कि अदालत ने सिधाई पुलिस स्टेशन में एनडीपीएस एक्ट मामले में महिला हेड कांस्टेबल गायत्री दास और प्रोसेनजीत चक्रवर्ती के विरूद्ध प्राथमिकी दर्ज की गयी है। हिन्दुस्थान समाचार/ संदीप/ अरविंद-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in