ओखला पक्षी अभयारण्य में होगी नाइट कैम्पिंग, जल्द लेंगे आप इसका लुत्फ

ओखला पक्षी अभयारण्य में होगी नाइट कैम्पिंग, जल्द लेंगे आप इसका लुत्फ
ओखला पक्षी अभयारण्य में होगी नाइट कैम्पिंग, जल्द लेंगे आप इसका लुत्फ

ओखला पक्षी अभयारण्य आपके लिए एक तौफा लेकर आया है, जी हां अब आप ओखला पक्षी अभयारण्य में नाइट कैम्पिंग का मजा उठा सकते हैं। आप मई के महीने से ओखला पक्षी अभयारण्य में कॉटेज में रहकर नाइट कैंप कर सकते हैं। ओखला पक्षी अभयारण्य में आपको झील और कई स्थलीय पक्षी देखने को मिलेंगे, लेकिन आपको बता दें यहां के पक्षी यमुना के जल प्रदूषण से जूझ रहे हैं। पर्यावरण जानकारों का मानना है कि इससे पहले से ही संवेदनशील जगह को आगे जाकर नुकसान पहुंच सकता है, लेकिन वन अधिकारियों का दावा है कि यह पर्यावरण-पर्यटन को बढ़ावा देगा और युवाओं को प्रकृति के करीब लाएगा। एक जनगणना के अनुसार, जनवरी 2021 में इस अभयारण्य में 8,068 पक्षी थे, जबकि जनवरी 2020 में 8,776 पक्षी और जनवरी 2019 में 12,212 पक्षी थे।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in