ग्लोबल वार्मिंग की वजह से मुंबई में होगा अब कम काम

ग्लोबल वार्मिंग की वजह से मुंबई में होगा अब कम काम

अगर आप मुंबई में रहते हैं, तो आपके काम के घंटे जल्द ही बदल सकते हैं। ड्यूक यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने बताया कि अगर प्रदूषण का मौजूदा स्तर जारी रहता है तो शहर को अपने काम के घंटे सुबह या शाम में बदलने पड़ सकते हैं। इंटरनेशनल जर्नल, नेचर कम्युनिकेशंस में प्रकाशित अध्ययन में कहा गया है कि ग्लोबल वार्मिंग के कारण टेंपरेचर में एक डिग्री की भी वृद्धि हुई तो प्रत्येक घंटे में होने वाली 4-5 मिनट की कमी दोगुनी होकर 10 मिनट तक पहुंच सकती है, जिससे प्रत्येक कार्य घंटे में 12 मिनट का नुकसान होता है। बड़े आकलन के तौर पर देखें तो दुनियाभर में ग्लोबल वार्मिंग के कारण हर साल 21,33,964 से 23,70,224 करोड़ रुपये का नुकसान हो रहा है। अहमदाबाद, चेन्नई और हैदराबाद शहर भी इस से प्रभावित होंगे।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in