दिल्ली और ओडिशा में हैं सबसे ज्यादा केमिकल से दूषित स्थान

दिल्ली और ओडिशा में हैं सबसे ज्यादा केमिकल से दूषित स्थान
दिल्ली और ओडिशा में हैं सबसे ज्यादा केमिकल से दूषित स्थान

केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के आंकड़ों के अनुसार भारत के कई राज्यों में दूषित स्थान पाए गए हैं। ओडिशा में 23 दूषित स्थान पाएं गए हैं जो कि यह संख्या भारत में सबसे अधिक है। इसके बाद उत्तर प्रदेश का स्थान है, जहां 21 दूषित स्थल हैं और 11 दूषित स्थलों के साथ दिल्ली तीसरे स्थान पर है। इसके अलावा, 168 स्थल ऐसे हैं जो दूषित हो सकते हैं, लेकिन इस संबंध में केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की जांच व पुष्टि करना बाकी है। दूषित स्थलों में एक स्तर पर जहरीले और खतरनाक पदार्थ होते हैं, जो मानव और पर्यावरणीय स्वास्थ्य के लिए खतरा पैदा कर सकते हैं। उत्पादन क्षेत्र, लैंडफिल, डंप, वेस्ट स्टोरेज, माइन टेलिंग साइट, आदि दूषित साइट हो सकती हैं। अभी सिर्फ 7 राज्यों में 14 दूषित स्थलों को साफ करने का काम शुरू किया गया है।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in