सीरियल 'इस प्यार को क्या नाम दूं' की अभिनेत्री संगीता श्रीवास्तव का निधन
सीरियल 'इस प्यार को क्या नाम दूं' की अभिनेत्री संगीता श्रीवास्तव का निधन

सीरियल 'इस प्यार को क्या नाम दूं' की अभिनेत्री संगीता श्रीवास्तव का निधन

साल 2020 मनोरंजन जगत के लिए काफी बुरा रहा है। बीते कुछ महीनों में बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री ने अपने कई कलाकारों को खो दिया है। सीरियल इस प्यार को क्या नाम दूं की अभिनेत्री संगीता श्रीवास्तव का निधन हो गया। संगीता श्रीवास्तव ऑटोइम्यून बीमारी वैस्क्युलाइटिस से पीड़ित थी उन्हें कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अभिनेत्री ने 25 अगस्त को अंतिम सांस ली। संगीता श्रीवास्तव ने टीवी सीरियल इस प्यार को क्या नाम दूं से लाखों दर्शकों के दिलों को जीता था। संगीता सीरियल थपकी प्यार की और भंवर में भी दिखाई दी थी। इससे पहले 5 अगस्त को टेलीविजन अभिनेता समीर शर्मा, जिन्होंने सीरियल इस प्यार को क्या नाम दूं में भी काम किया था, अपने मुंबई अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे। हिन्दुस्थान समाचार/मोनिका शेखर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in