सिंगर कुमार सानू को हुआ कोरोना, टीम ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी
सिंगर कुमार सानू को हुआ कोरोना, टीम ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

सिंगर कुमार सानू को हुआ कोरोना, टीम ने सोशल मीडिया पर दी जानकारी

बॉलीवुड के दिग्गज गायक कुमार सानू कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। फिलहाल वह क्वारंटाइन में हैं। उनकी टीम ने शुक्रवार को गायक के आधिकारिक फेसबुक हैंडल पर एक पोस्ट शेयर कर यह जानकारी दी है। 62 वर्षीय गायक कुमार सानू अपने परिवार से बीते 9 महीने से नहीं मिले हैं। इस हफ्ते उन्हें अपने परिवार के पास जाना था। कोरोना के चलते उन्हें लॉस एंजेलिस जाने का प्लान भी कैंसिल करना पड़ा है। कुमार सानू के फेसबुक हैंडल पर लिखा गया-'दुर्भाग्य से, सानू दा का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है, कृपया उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना करें। धन्यवाद, टीम केएस।' कुमार सानू के प्रशंसकों ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। एक यूजर ने लिखा-'भगवान उन्हें आशीर्वाद दें...मेरे पसंदीदा गायक, जल्द ही मैं उनके ठीक होने की कामना करता हूं। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा-'महान पार्श्व गायक के शीघ्र सुधार की कामना करता हूं, भगवान का आशीर्वाद।' नब्बे के दशक में कुमार सानू शीर्ष पार्श्व गायकों में से एक थे। कुमार सानू का असली नाम केदारनाथ भट्टाचार्य है। साल 1990 में आई फिल्म 'आशिकी' के गानों से कुमार सानू रातोंरात स्टार बन गए। कई फिल्मफेयर अवॉर्ड जीतने वाले कुमार सानू की दो शादियां हुई हैं। उन्होंने पहली शादी रीता नाम की लड़की से की थी, जिससे उनका साल 1994 में तलाक हो गया था। पहली शादी से कुमार सानू का एक बेटा जान सानू हैं, जो एक सिंगर हैं। जान सानू इन दिनों 'बिग बॉस 14' में हैं। सानू ने दूसरी शादी सलोनी से की हैं। हिन्दुस्थान समाचार/मोनिका शेखर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in