संजय दत्त को दो दिन बाद अस्पताल से छुट्टी मिली, लौटे घर
संजय दत्त को दो दिन बाद अस्पताल से छुट्टी मिली, लौटे घर

संजय दत्त को दो दिन बाद अस्पताल से छुट्टी मिली, लौटे घर

संजय दत्त को सोमवार को लीलावती अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। सांस लेने में काफी तकलीफ के बाद उन्हें शनिवार को मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अब वो ठीक हो गए हैं। उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। 61 वर्षीय संजय दत्त के अस्पताल में भर्ती होने के बाद फैंस उनके जल्द ठीक होने की कामना की थी। अस्पताल में भर्ती होने के बाद अभिनेता का कोराना टेस्ट भी हुआ था जिसका रिपोर्ट निगेटिव आया था। अब वह पूरी तरह से ठीक है। अस्पताल में भर्ती होने के बाद संजय दत्त ने ट्वीट किया था-'मैं सबको सुनिश्चित करना चाहता हूं कि मैं ठीक हूं। अभी मैं मेडिकल निगरानी में हूं। मेरी कोविड-19 रिपोर्ट निगेटिव आई है। लीलावती अस्पताल के डॉक्टर्स, नर्सेस और स्टाफ ने बहुत मदद की। मैं एक या दो दिन में घर लौटूंगा। आप सभी की दुआओं के लिए शुक्रिया।' संजय की बहन प्रिया दत्त ने बताया था कि अभिनेता नियमित जांच के लिए अस्पताल गए थे। उन्होंने कहा था कि सांस लेने में दिक्कत के कारण लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वर्कफ्रंट की बात करें तो संजय दत्त जल्द ही फिल्म 'सड़क 2' में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ आलिया भट्ट, आदित्य रॉय कपूर, पूजा भट्ट और गुलशन ग्रोवर दिखाई देंगे। यह फिल्म 28 अगस्त को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी। इसके अलावा संजू बाबा 'केजीएफ: चैप्टर 2' और 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में दिखाई देंगे। हाल में अभिनेता संजय दत्त के 61वें जन्मदिन पर 'केजीएफ: चैप्टर 2' से 'अधीरा' का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज हुआ था। इसके अलावा वह फिल्म 'तोरबाज' में नरगिस फाखरी के साथ नजर आएंगे। संजू बाबा फिल्म 'शमशेरा' और 'पृथ्वीराज' में भी दिखाई देंगे। हिन्दुस्थान समाचार/मोनिका शेखर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in