श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'स्त्री' जापान में होगी रिलीज
श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'स्त्री' जापान में होगी रिलीज

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'स्त्री' जापान में होगी रिलीज

अभिनेत्री श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'स्त्री' अब जापान में रिलीज के लिए तैयार है। यह फिल्म भारत में 31 अगस्त 2018 को रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने भारत में लगभग 130 करोड़ रुपये की कमाई की थी। भारत को छोड़कर दुनिया के ज्यादातर देशों में सिनेमाघरों को खोलने की इजाजत दे दी है। विदेशों में नई फिल्मों के साथ पुरानी हिट फिल्मों को रिलीज किया जा रहा है। फिल्म 'स्त्री' में श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव के अलावा अपारशक्ति खुराना, अभिषेक बैनर्जी, पंकज त्रिपाठी,फ्लोरा सैनी और रामकृष्ण धाकड़ हैं। फिल्म 'स्त्री' का निर्देशन अमर कौशिक ने किया था। फिल्म एंड ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्विटर पर लिखा-'दुनिया भर में बड़ी सफलता के बाद आज जपान में स्त्री रिलीज होगी। फिल्म में श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव मुख्य भूमिका में हैं।' वहीं श्रद्धा कपूर ने ट्विटर पर पोस्टर शेयर कर लिखा-'स्त्री जपान को फतह करने के लिए पूरी तरह से तैयार है। आज रिलीज हो रही है। सावधान।' पोस्टर पर लिखा है मर्द को दर्द होगा। फिल्म का गाना मिलेगी मिलेगी को दर्शकों ने काफी पसंद किया था। सभी कलाकारों ने डरावने माहौल में भी लोगों को हंसाने का काम बखूबी किया था। 2018 में रिलीज हुई फिल्म 'स्त्री' ने हिंदी सिनेमा में कॉमेडी हॉरर का एक नया क्षेत्र खोल दिया। 'स्त्री' निर्देशक अमर कौशिक की ये पहली फिल्म थी। फिल्म की शूटिंग भोपाल के ग्रामीण इलाके चंदेरी में शूट हुई थी। फिल्म की कहानी फिल्ममेकर राज और डीके लिखी थी और दिनेश विजान के प्रोडक्शन में इसका निर्माण किया था। फिल्म की कहानी एक चुड़ैल के बारे में है जो रात में लोगों के दरवाजे पर दस्तक देती थी। हिन्दुस्थान समाचार/मोनिका शेखर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in