शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने यूं मनाया करवाचौथ
शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने यूं मनाया करवाचौथ

शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने यूं मनाया करवाचौथ

सुरभि सिन्हा बुधवार को पूरे देश में करवाचौथ का त्योहार बहुत धूम-धाम से मनाया गया। फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने भी इस त्योहार को अपने पति राज कुंद्रा के साथ धूमधाम के साथ सेलिब्रेट किया। शिल्पा ने इस खास त्योहार का जश्न मनाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है। इस वीडियो में वह विधिवत तरीके से करवा चौथ की पूजा करते दिखाई दे रही हैं। शिल्पा शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा-' करवाचौथ ब्रेकिंग दा फास्ट। आज का दिन उस व्यक्ति के लिए जिसने साबित कर दिया कि असल जिंदगी में पार्टनर कैसा होना चाहिए। मेरे लिए व्रत रखा, मेरे साथ हमेशा खड़े रहे..मेरी जिंदगी को बहुत ही खूबसूरत बना दिया। आपने अब तक मेरे लिए जो कुछ भी किया उसके लिए थैंक्यू। आई लव यू। हैप्पी करवाचौथ।' खास बात यह है कि शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने भी उनके लिए व्रत रखा था। शिल्पा शेट्टी ने जो वीडियो शेयर किया है उस वीडियो में शिल्पा शेट्टी रात में चांद की पूजा करते दिख रही है। पूजा के बाद उनके पति राज कुंद्रा के हाथ से पानी पीया, साथ ही शिल्पा ने भी राज को पानी पिलाकर उनका व्रत खुलवाया। इसके साथ ही उन्होंने अपने राज कुंद्रा के पैर छूकर उनका आशीर्वाद भी लिया। सोशल मीडिया पर शिल्पा का यह पोस्ट हर किसी को आकर्षित कर रहा हैं और हर कोई ये दुआ कर रहा हैं उनके बीच का प्रेम हमेशा यू ही बना रहे। वहीं राज कुंद्रा ने भी इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वह शिल्पा शेट्टी के साथ है। तस्वीर में दोनों एक -दूसरे को देख रहे हैं। इस तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए राज कुंद्रा ने लिखा-'मैं एक ही समय पर अपने बगल में चंद्रमा और एक सुंदर चमकदार चमकता सितारा देखने के लिए खुद को धन्य महसूस कर रहा हूं। सोशल मीडिया पर राज कुंद्रा द्वारा शेयर की गई इस तस्वीर को काफी पसंद किया जा रहा हैं। शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा अक्सर एक-दूसरे के साथ फनी वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। शिल्पा ने बिजनेसमैन राज कुंद्रा से 22 नंवबर 2009 को शादी की थी। दोनों का एक सात साल का बेटा विवान भी है। विवान का जन्म साल 2012 में हुआ था। वहीं 15 फरवरी, 2020 को शिल्पा और राज सेरोगेसी के जरिये बेटी शमीशा के माता -पिता बने। शिल्पा शेट्टी और राज मनोरंजन जगत के सबसे खूबसूरत और मशहूर कपल में से एक हैं। दोनों की जोड़ी फैंस के बीच काफी पसंद की जाती हैं। हिन्दुस्थान समाचार-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in