मशहूर निर्देशक निशिकांत कामत का 50 वर्ष की उम्र में निधन
मशहूर निर्देशक निशिकांत कामत का 50 वर्ष की उम्र में निधन

मशहूर निर्देशक निशिकांत कामत का 50 वर्ष की उम्र में निधन

मशहूर निर्देशक निशिकांत कामत का 50 वर्ष की उम्र में सोमवार को निधन हो गया। उन्होंने हैदराबाद के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह लिवर सिरोसिस से पीड़ित थे। 31 जुलाई को पीलिया और पेट में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। निशिकांत कामत की सेहत ज्यादा खराब होने के चलते उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया था, लेकिन उनकी हालत में कोई सुधर नहीं हुआ। जिंदगी और मौत की इस लड़ाई में निशिकांत जिंदगी की जंग हार गए। उनके निधन से मनोरंजन जगत में शोक की लहर है। वहीं उनके फैंस भी इस खबर से स्तब्ध है। निशिकांत कामत ने हिंदी के साथ-साथ मराठी और तमिल फिल्मों का भी निर्देशन किया था। उनके द्वारा निर्देशित कुछ प्रमुख फिल्मों में अजय देवगन की फिल्म दृश्यम, दिवंगत अभिनेता इरफान खान की फिल्म मदारी, जॉन अब्राहम की फिल्म फॉर्स व रॉकी हैंडसम, मराठी फिल्म 'सातच्या आत घरी' आदि शामिल हैं। निर्देशक निशिकांत ने कई फिल्मों में अभिनय भी किया था। निशिकांत ने विक्रमादित्य मोटवाने द्वारा निर्देशित फिल्म भावेश जोशी और रॉकी हैंडसम में नकारात्मक भूमिका निभाई थी। इसके अलावा फिल्म हवा आने दे, फुगे, डैडी आदि शामिल हैं। निशिकांत कामत हिंदी फिल्म 'दरबदर' के निर्देशन की तैयारी में थे, जिसे 2022 में रिलीज किया जाना था। लेकिन इससे पहले ही निशिकांत कामत ने दुनिया को अलविदा कह दिया। एक काबिल निर्देशक के निधन से मनोरंजन जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। हिन्दुस्थान समाचार/सुरभि/मोनिका-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in