बर्थडे स्पेशल 5 सितम्बर: मशहूर फिल्ममेकर विधु विनोद चोपड़ा कल मनाएंगे अपना 68वां जन्मदिन
बर्थडे स्पेशल 5 सितम्बर: मशहूर फिल्ममेकर विधु विनोद चोपड़ा कल मनाएंगे अपना 68वां जन्मदिन

बर्थडे स्पेशल 5 सितम्बर: मशहूर फिल्ममेकर विधु विनोद चोपड़ा कल मनाएंगे अपना 68वां जन्मदिन

बॉलीवुड के मशूह फिल्म निर्माता-निर्देशक विधु विनोद चोपड़ा 5 सितम्बर को अपना 68वां जन्मदिन मनाएंगे। विधु का जन्म 5 सितम्बर, 1952 को कश्मीर में हुआ था और उनका बचपन श्रीनगर में गुजरा। विधु को शुरू से ही फिल्मों से प्यार था। उन्होंने पुणे के फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से फिल्म डायरेक्शन की पढ़ाई की। वह बॉलीवुड के नामी डायरेक्टर, प्रोड्यूसर, स्टोरी राइटर और एडिटर हैं, इसलिए बॉलीवुड में उन्हें मल्टी टैलेंटेड कहा जाता है। विधु ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत बतौर डायरेक्टर साल 1976 में आई फिल्म 'मर्डर एट मंकी हिल' से की। विधु ने इस फिल्म में अभिनय भी किया था। इस फिल्म ने बेस्ट शार्ट एक्सपेरिमेंटल फिल्म का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और बेस्ट स्टूडेंट फिल्म का गुरु दत्त मेमोरियल अवार्ड भी जीता। विधु की पहली हिंदी फीचर फिल्म 'सजा ए मौत'थी। यह एक थ्रिलर फिल्म थी। इस फिल्म में नसरुद्दीन शाह मुख्य भूमिका में थे। इसके बाद विधु ने 1983 में कुंदन शाह के निर्देशन में बनी फिल्म 'जाने भी दो यारो' के लिए काम किया। इस फिल्म में उन्होंने अभिनय करने के साथ-साथ प्रोडक्शन कंट्रोलर की जिम्मेदारी भी संभाली। साल 1985 में उनकी फिल्म आई 'खामोश'। इस फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, शबाना आजमी, पंकज कपूर मुख्य भूमिका में थे। यह फिल्म हिट साबित हुई। विधु विनोद चोपड़ा कई हिट फिल्मों के निर्माता और निर्देशक रहे हैं। उनकी प्रमुख फिल्मों में परिंदा, 1942: ए लव स्टोरी, करीब, मिशन कश्मीर, मुन्ना भाई एमबीबीएस, परिणीता, लगे रहो मुन्नाभाई, एकलव्यःद रॉयल गार्ड, 3 इडियट्स, फरारी की सवारी, पीके, संजू, शिकारा आदि है। विधु विनोद चोपड़ा ने हॉलीवुड फिल्म ब्रोकन हॉर्सेस का निर्देशन किया था। वह इस फिल्म के निर्माता भी थे। साल 2020 में रिलीज हुई विधु विनोद चोपड़ा द्वारा निर्देशित फिल्म 'शिकारा' काफी चर्चा में थी। इस फिल्म में कश्मीरी पंडितों के दर्द को दिखाया गया था। यह फिल्म कश्मीरी पंडितों की कहानी बताती है, जिन्हें 1990 में एक सामूहिक पलायन के दौरान घाटी से भागना पड़ा था। विधु विनोद चोपड़ा की बनाई फिल्मों में मनोरंजन के साथ-साथ दर्शकों के लिए सन्देश भी होता है। विधु विनोद चोपड़ा की निजी जिंदगी की बात करें तो उन्होंने फिल्म समीक्षक अनुपमा चोपड़ा से शादी की है। उनके दो बच्चे बेटा अग्नि और बेटी जूनी चोपड़ा है। हिन्दुस्थान समाचार/सुरभि/मोनिका-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in