फरहान अख्तर ने खास अंदाज में दी गर्लफ्रेंड शिवानी दांडेकर को जन्मदिन की बधाई
फरहान अख्तर ने खास अंदाज में दी गर्लफ्रेंड शिवानी दांडेकर को जन्मदिन की बधाई

फरहान अख्तर ने खास अंदाज में दी गर्लफ्रेंड शिवानी दांडेकर को जन्मदिन की बधाई

मोनिका शेखर फरहान अख्तर ने गुरुवार को अपनी गर्लफ्रेंड शिवानी दांडेकर को उनके 40वें जन्मदिन पर बधाई दी। अभिनेता ने अपने गर्लफ्रेंड के साथ अपनी एक तस्वीर शेयर की है और साथ ही सोशल मीडिया पर एक नोट साझा किया है। इस तस्वीर में फरहान और बर्थडे गर्ल ने ब्लैक टीशर्ट पहना है और तस्वीर में लवबर्ड्स मुस्कुरा रहे हैं। शिबानी अभिनेता फरहान अख्तर के कंधों पर झुक कर खड़ी हैं। फरहान अख्तर ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर कर लिखा-'तुम्हारे पास सहारे के लिए हमेशा मेरा कंधा है। हैप्पी बर्थडे शिवानी दांडेकर .. लव यू।' यह जोड़ी बी-टाउन के सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले जोड़ों में से एक है। वे सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें प्रशंसकों के साथ साझा करते रहते हैं। फरहान के पोस्ट पर कई सेलिब्रिटी ने अभिनेत्री और गायिका शिवानी दांडेकर को जन्मदिन की बधाई दी। शिवानी की बहन अनुषा दांडेकर ने भी दिल वाला इमोजी शेयर किया। अभिनेता ऋतिक रोशन ने लिखा-'हैप्पी बर्थडे शिवानी।' अभिनेता, गायक और निर्माता फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर अपने रिलेशनशिप को लेकर हमेशा चर्चा रहते हैं। फरहान और शिबानी काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इस साल की शुरुआत में दोनों की शादी की चर्चा जोरों पर थी। शिबानी की फरहान के बच्चों के साथ अच्छी दोस्ती है। शिबानी दांडेकर फरहान अख्तर से सात साल छोटी है और दोनों अक्सर साथ में वेकेशन पर जाते रहते हैं। फरहान अख्तर और उनकी पत्नी अनुधा भबानी का वर्ष 2017 में तलाक हो गया था। दोनों ने 2000 में शादी की थी। वर्कफ्रंट की बात करें तो फरहान अख्तर राकेश ओमप्रकाश मेहरा की स्पोर्ट्स पर आधारित फिल्म 'तूफान' में दिखाई देंगे। फरहान अपने अगले प्रोजेक्ट 'फोन भूत' के निर्माण के लिए तैयार हैं। फरहान अख्तर द्वारा निर्मित इस फिल्म में कैटरीना कैफ, ईशान खट्टर और सिद्धांत चतुर्वेदी नजर आएंगे। हिन्दुस्थान समाचार-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in