पिंकी रोशन हुईं कोरोना संक्रमित, परिवार वालों ने जन्मदिन पर दिया सरप्राइज
पिंकी रोशन हुईं कोरोना संक्रमित, परिवार वालों ने जन्मदिन पर दिया सरप्राइज

पिंकी रोशन हुईं कोरोना संक्रमित, परिवार वालों ने जन्मदिन पर दिया सरप्राइज

अभिनेता ऋतिक रोशन की मां पिंकी रोशन गुरुवार को 67 साल की हो गई हैं। इसी बीच उनके बच्चों ने उनके घर के बाहर एक सरप्राइज गिफ्ट भी दिया। इसका जिक्र उन्होंने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर कर दी है। पिंकी रोशन कोरोना पॉजिटिव हैं। इस बीमारी के कोई लक्षण नहीं होने की वजह से वह घर में ही आइसोलेशन में है। उनका शुक्रवार को एक और टेस्ट होगा। पिंकी रोशन को उनके परिवार ने उनके जन्मदिन पर सरप्राइज दिया है। पिंकी रोशन ने अपने जन्मदिन पर इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर कर लिखा-'मेरे परिवार ने मेरे जन्मदिन पर मेरे दरवाजे पर सरप्राइज दिया।' तस्वीर में गुब्बारे और फूलों के साथ पी अक्षर लिखा हुआ है। पिंकी रोशन के पोस्ट पर उनके पति दिग्गज अभिनेता और निर्देशक राकेश रोशन ने लिखा-'खूबसूरत।' वहीं राकेश रोशन ने इंस्टाग्राम पर अपनी और पिंकी की तस्वीर शेयर कर लिखा-'हैप्पी बर्थडे पिंकी, शांति और खुशी हमेशा। भगवान का आशीर्वाद।' राकेश रोशन ने 1969 में पिंकी रोशन से शादी की थी। राकेश रोशन और पिंकी रोशन के दो बच्चे सुनैना रोशन और ऋतिक रोशन हैं। ऋतिक रोशन बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता हैं। ऋतिक रोशन को इंडस्ट्री का सबसे हैंडसम अभिनेता कहा जाता है। वह अक्सर अपने लुक और स्टाइल को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। राकेश रोशन की पत्नी पिंकी रोशन भी एक फिल्मी परिवार से ताल्लुख रखती हैं। पिंकी के पिता जे. ओम प्रकाश भी एक निर्देशक थे। हिन्दुस्थान समाचार/मोनिका शेखर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in