निर्देशक निशिकांत कामत के निधन की उड़ी अफवाह, रितेश देशमुख ने किया खंडन
निर्देशक निशिकांत कामत के निधन की उड़ी अफवाह, रितेश देशमुख ने किया खंडन

निर्देशक निशिकांत कामत के निधन की उड़ी अफवाह, रितेश देशमुख ने किया खंडन

मदारी और दृश्यम जैसी शानदार फिल्मों का निर्देशन करने वाले निशिकांत कामत अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं। 31 जुलाई को पीलिया और पेट में दर्द की शिकायत के बाद उन्हें हैदराबाद के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 50 साल के कामत पीलिया के बाद लिवर सिरोसिस से पीड़ित हैं। वह आईसीयू में भर्ती है और फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। वहीं सोमवार को सोशल मीडिया पर निशिकांत कामत के निधन की अफवाह तेजी से उड़ी और कई लोग उन्हें सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि भी देने लगे। बाद में अभिनेता रितेश देशमुख ने सोशल मीडिया पर इस खबर का खंडन किया और निशिकांत कामत के स्वस्थ और दीर्घायु होने की कामना की। रितेश देशमुख ने ट्विटर पर निशिकांत कामत के निधन की खबर को अफवाह बताते हुए लिखा-'निशिकांत कामत वेंटिलेटर पर हैं। वो जिंदगी के लिए जंग लड़ रहे हैं। आइये उनके लिए दुआ करते हैं।' रितेश देशमुख द्वारा इस गलत खबर का खंडन किए जाने के बाद निशिकांत के चाहने वालों के बीच खुशी है और फैंस उनके स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर भी कई सेलिब्रिटीज ने निशिकांत के बारे में पूर्ण सत्य जाने बिना गलत ट्वीट करने के लिए माफी मांगते हुए उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की है। निशिकांत फिल्मों के निर्देशन के साथ-साथ कई फिल्मों में अभिनय भी किए हैं। उन्होंने फिल्म भावेश जोशी और रॉकी हैंडसम में नकारात्मक भूमिका निभाई थी। निशिकांत के आगामी प्रोजेक्ट में फिल्म 'दरबदर' शामिल है। निशिकांत इस फिल्म के निर्देशक है और यह फिल्म 2022 में रिलीज होगी। हिन्दुस्थान समाचार/सुरभि/मोनिका-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in