देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने विदेश में मनाया करवाचौथ

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने विदेश में मनाया  करवाचौथ
देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने विदेश में मनाया करवाचौथ

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने बुधवार को करवाचौथ का त्योहार धूमधाम से मनाया। हालांकि वह इन दिनों भारत में नहीं, बल्कि लॉस एंजेलिस में अपने पति निक जोनस के साथ हैं। इसके बावजूद वह अपनी संस्कृति और पम्परा नहीं भूली। करवाचौथ के मौके पर बॉलीवुड की देसी गर्ल विदेश में होने के बावजूद अपने देसी रंग रंगी हुई नजर आई। उन्होंने विदेश में रहने के बावजूद इस व्रत को किया और अपने पति की लम्बी उम्र की प्रार्थना की। इस मौके की दो तस्वीरें प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ साझा की हैं। फोटोज शेयर करते हुए प्रियंका ने लिखा, 'सभी को हैप्पी करवाचौथ। निक मैं तुमसे प्यार करती हूं।' प्रियंका ने जो तस्वीरें शेयर की है उसमें से एक तस्वीर में वह अपने पति निक जोनस के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आ रही हैं। तस्वीरों में प्रियंका जहां लाल साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं निक जोनस ने ब्लू कलर की टीशर्ट पहनी हुई हैं। वहीं एक अन्य तस्वीर प्रियंका की अकेले की है, जिसमें वह पूजा की थाल हाथ में लिए हुए हैं। सोशल मीडिया पर प्रियंका और निक की इस तस्वीर को काफी पसंद किया जा रहा हैं एवं फैंस इसपर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। निक जोनस ने तो प्रियंका के इस पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए दिल वाली इमोजी बनाई हैं। प्रियंका और निक ने कुछ समय तक एक -दूसरे को डेट करने के बाद शादी करने का फैसला लिया और 1 दिसंबर 2018 को दोनों शादी के बंधन में बंध गए। प्रियंका और निक की जोड़ी सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड में भी काफी मशहूर है। दोनों अक्सर एक-दूसरे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। हिन्दुस्थान समाचार/सुरभि सिन्हा/कुसुम-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in