आयुष्मान खुराना ने थ्रोबैक वीडियो शेयर कर किशोर कुमार को दी भावभीनी श्रद्धांजलि
आयुष्मान खुराना ने थ्रोबैक वीडियो शेयर कर किशोर कुमार को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

आयुष्मान खुराना ने थ्रोबैक वीडियो शेयर कर किशोर कुमार को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

प्रसिद्ध गायक किशोर कुमार की 33वीं पुण्यतिथि पर आयुष्मान खुराना ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। किशोर कुमार का निधन 13 अक्टूबर, 1987 को हुआ था। उन्हें संगीत की दुनिया के सबसे महान कलाकारों में गिना जाता है। उन्होंने कई गायकों, म्यूजिक कंपोजर और अभिनेताओं को भी प्रेरित किया है और उनमें से एक आयुष्मान खुराना हैं, जिन्होंने हमेशा किशोर कुमार को याद किया है। अभिनेता आयुष्मान खुराना ने सोशल मीडिया पर एक थ्रोबैक वीडियो शेयर किया है और इस वीडियो के जरिए उन्होंने किशोर कुमार को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। आयुष्मान ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर लिखा-'किशोर दा की पुण्यतिथि पर थ्रोबैक वीडियो पोस्ट कर रहा हूं। कागजों की कश्तियों का कहीं ओर नहीं होता। कोई किनारा जो किनारे से मिला वह अपनी तरफ है।' वीडियो में आयुष्मान खुराना गायक किशोर कुमार का गाना हो मांझी रे... गाते नजर आ रहे हैं। यह गाना फिल्म खुशबू का है। बॉलीवुड अभिनेता आयुष्मान खुराना सिंगर किशोर कुमार के हमेशा से बहुत बड़े प्रशंसक रहे हैं। किशोर कुमार ने हिंदी सिने जगत को कई लोकप्रिय गीत दिए हैं। उनका जन्म मध्य प्रदेश के खंडवा में 4 अगस्त 1929 को हुआ था। किशोर कुमार के बचपन का नाम आभास कुमार गांगुली था। आज भी किशोर कुमार की आवाज का हर कोई दीवाना है। किशोर कुमार अद्भूत प्रतिभा के धनी थे। वह प्लेबैक सिंगर, अभिनेता, लेखक, फिल्म निर्माता, संगीतकार थे। किशोर कुमार मजाकिया और मस्तमौला किस्म के इंसान थे। वर्कफ्रंट की बात करें तो आयुष्मान खुराना जल्द ही निर्देशक अभिषेक कपूर की फिल्म में नजर आएंगे। वह फिल्म में एक क्रॉस फंक्शनल एथलीट की भूमिका में दिखाई देंगे। आयुष्मान खुराना की फिल्म 'गुलाबो-सिताबो' अमेजन प्राइम वीडियो पर 12 जून को रिलीज हुई थी। आयुष्मान खुराना ने अपने करियर की शुरुआत एंकर के रूप में की थी। आयुष्मान खुराना की पहली फिल्म 'विक्की डोनर' 2012 में रिलीज हुई थी। अपनी पहली फिल्म से ही आयुष्मान खुराना ने बॉलीवुड में खास जगह बना ली। उन्होंने लगातार अपनी शानदार एक्टिंग से दर्शकों को प्रभावित किया है। हिन्दुस्थान समाचार/मोनिका शेखर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in