अभिषेक कपूर की फिल्म 'चंडीगढ़ करे आशिकी' में वाणी कपूर से रोमांस करेंगे आयुष्मान खुराना
अभिषेक कपूर की फिल्म 'चंडीगढ़ करे आशिकी' में वाणी कपूर से रोमांस करेंगे आयुष्मान खुराना

अभिषेक कपूर की फिल्म 'चंडीगढ़ करे आशिकी' में वाणी कपूर से रोमांस करेंगे आयुष्मान खुराना

आयुष्मान खुराना पहली बार अभिषेक कपूर के साथ काम करेंगे। अभिषेक कपूर द्वारा निर्देशित यह एक रोमांटिक फिल्म होगी। फिल्ममेकर ने फिल्म के टाइटल की घोषणा कर दी है। फिल्म का टाइटल 'चंडीगढ़ करे आशिकी' है। फिल्म में आयुष्मान खुराना के साथ अभिनेत्री वाणी कपूर मुख्य भूमिका में हैं। अभिनेता आयुष्मान खुराना ने बुधवार को अपने गृहनगर चंडीगढ़ में अपनी अगली फिल्म 'चंडीगढ़ करे आशिकी' की शूटिंग शुरू कर दी। आयुष्मान खुराना ने सोशल मीडिया पर फिल्म के सेट से एक तस्वीर साझा की है, जहां वह फिल्म के निर्देशक अभिषेक कपूर और अभिनेत्री वाणी कपूर के साथ नजर आ रहे हैं। इस फिल्म को अभिषेक कपूर निर्देशित करेंगे। फिल्म भूषण कुमार और प्रज्ञा कपूर द्वारा प्रोड्यूस की जाएगी। अभिषेक कपूर ने ट्विटर पर आयुष्मान और वाणी की तस्वीर शेयर कर लिखा-'अगली यात्रा प्यार से भरा! इस तरह की अभूतपूर्व प्रतिभा के साथ सहयोग करने के लिए उत्साहित। चंडीगढ़ करे आशिकी।' साथ ही उन्होंने आयुष्मान खुराना, वाणी कपूर, भूषण कुमार और प्रज्ञा कपूर को टैग किया। आयुष्मान खुराना ने ट्विटर पर वाणी कपूर और अभिषेक कपूर के साथ तस्वीर शेयर कर लिखा-'अगला स्टॉप: मेरा होमटाउन चंडीगढ़ पहली बार। अभिषेक कपूर की लव स्टोरी फिल्म का हिस्सा बनने के लिए बहुत उत्साहित हूं। चंडीगढ़ करे आशिकी।' प्रोड्यूसर भूषण कुमार और प्रज्ञा कपूर। को-स्टार वाणी कपूर।' अभिनेत्री वाणी कपूर ने ट्विटर पर आयुष्मान खुराना और अभिषेक कपूर के साथ तस्वीर शेयर कर लिखा-'प्यार में पड़ने का समय! अभिषेक कपूर की लव स्टोरी फिल्म चंडीगढ़ करे आशिकी का हिस्सा बनने के लिए बहुत रोमांचित हूं। भूषण कुमार और प्रज्ञा कपूर द्वारा निर्मित।' इस फिल्म में आयुष्मान खुराना और वाणी कपूर पहली बार साथ में स्क्रीन साझा करेंगे। निर्देशक अभिषेक कपूर काय पो छे, केदारनाथ जैसी सफल फिल्मों के लिए जाने जाते हैं। आयुष्मान खुराना को आखिरी बार फिल्म 'गुलाबो सिताबो' में देखा गया था। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफार्म पर 12 जून को रिलीज हुई थी। इस फिल्म में आयुष्मान के साथ अमिताभ बच्चन मुख्य भूमिका में नजर आए थे। वहीं वाणी कपूर ने हाल ही में फिल्म 'बेल बॉटम' की शूटिंग पूरी की है। हिन्दुस्थान समाचार/मोनिका शेखर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in