अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने पति विराट कोहली संग शेयर की रोमांटिक तस्वीरें

अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने पति विराट कोहली संग शेयर की रोमांटिक तस्वीरें
अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने पति विराट कोहली संग शेयर की रोमांटिक तस्वीरें

सुरभि सिन्हा अभिनेत्री अनुष्का शर्मा इन दिनों सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं। अनुष्का शर्मा रब ने बना दी जोड़ी, बैंड बाजा बारात, पीके, ऐ दिल है मुश्किल आदि फिल्मों में अपने शानदार अभिनय से दर्शकों के दिलों में अपनी खास बना चुकी हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा इन दिनों प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में हैं। अनुष्का शर्मा ने हाल ही में अपने पति क्रिकेटर विराट कोहली के साथ दो रोमांटिक तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की हैं जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। एक तस्वीर में अनुष्का विराट के गालों पर किस करती नजर आ रही हैं तो वहीं दूसरी तस्वीर में वह उनकी बाहों में दिखाई दे रही हैं। सोशल मीडिया पर दोनों की ये तस्वीरें काफी पसंद की जा रही हैं। अनुष्का और विराट अक्सर अपनी लव लाइफ को लेकर फैंस के बीच चर्चा में रहते हैं। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की मुलाकात साल 2013 में एक शैम्पू के विज्ञापन के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों एक-दूसरे को डेट करने लगे थे और अक्सर कई मौकों पर साथ भी नजर आते थे। दोनों ने 11 दिसंबर 2017 को इटली में परिवार की मौजूदगी में शादी की थी। विरुष्का के नाम से मशहूर ये जोड़ी फैंस की पसंदीदा जोड़ियों में से एक है। अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने इसी साल बतौर प्रोड्यूसर डिजिटल डेब्यू किया है। हाल ही उन्होंने अपने प्रेग्नेंट होने की जानकारी भी फैंस को सोशल मीडिया पर दी थी। हिन्दुस्थान समाचार-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in