अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी की आगामी फिल्म 'लक्ष्मी बॉम्ब' का पहला गाना  'बुर्ज खलीफा' रिलीज
अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी की आगामी फिल्म 'लक्ष्मी बॉम्ब' का पहला गाना 'बुर्ज खलीफा' रिलीज

अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी की आगामी फिल्म 'लक्ष्मी बॉम्ब' का पहला गाना 'बुर्ज खलीफा' रिलीज

अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी की आगामी फिल्म 'लक्ष्मी बॉम्ब' का पहला गाना 'बुर्ज खलीफा' रविवार को रिलीज हो गया। यह गाना एक पार्टी सांग है, जिसे अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी पर फिल्माया गया है। इस गाने को शशि , डीजे खुशी और निकिता गांधी ने गाया हैं, जबकि लिरिक्स गगन आहूजा के हैं। इस गाने का लिंक अक्षय कुमार ने ट्विटर पर शेयर किया है। लक्ष्मी बॉम्ब का यह गाना जारी होते ही सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा हैं। इस गाने में कियारा आडवाणी का जबरदस्त बोल्ड लुक देखा जा सकता है। इस गाने को दुबई की शानदार लोकेशन्स पर फिल्माया गया है। सोशल मीडिया पर इस गाने को काफी पसंद किया जा रहा हैं। अक्षय और कियारा की फिल्म 'लक्ष्मी बॉम्ब' एक हॉरर कॉमेडी फिल्म हैं। यह फिल्म साउथ की सुपरहिट हॉरर फिल्म 'कंचना' की हिंदी रीमेक है। हॉरर कॉमेडी फिल्म 'लक्ष्मी बॉम्ब' के निर्देशक राघव लॉरेंस हैं। यह फिल्म केप ऑफ गुड फिल्म्स, शबीना खान और तुषार कपूर द्वारा निर्मित है। फिल्म का प्रीमियर डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर 9 नवंबर 2020 को होगा। हिन्दुस्थान समाचार/सुरभि सिन्हा-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in