these-sisters39-couples-are-famous-in-bollywood
these-sisters39-couples-are-famous-in-bollywood

बॉलीवुड में फेमस हैं इन सिस्टर्स की जोड़ियां

बॉलीवुड में वैसे तो कई अभिनेत्रियां हैं, जो आपस में एक -दूसरे से किसी न किसी रिश्ते में जुड़ी हुईं हैं। लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं बॉलीवुड की सबसे फेमस सिस्टर्स जोड़ी के बारे में। आइये जानते हैं कौन है बड़े पर्दे की फेमस सिस्टर्स की जोड़ी में शुमार। करिश्मा कपूर -करीना कपूर : करिश्मा कपूर और करीना कपूर बॉलीवुड की सबसे फेमस सिस्टर जोड़ी में से एक हैं। दोनों बॉलीवुड की सफल अभिनेत्रियां हैं और दोनों के बीच में जबरदस्त बॉन्डिंग भी है। अक्सर दोनों को कई मौकों पर साथ देखा जा सकता है। शिल्पा शेट्टी -शमिता शेट्टी : शिल्पा शेट्टी और शमिता शेट्टी की जोड़ी भी बॉलीवुड की सबसे फेमस सिस्टर जोड़ी में से एक है। दोनों ने साथ में साल 2005 में आई फिल्म 'फरेब' में स्क्रीन भी शेयर की थी। मलाइका अरोड़ा-अमृता अरोड़ा : बॉलीवुड की सबसे फेमस सिस्टर जोड़ी की बात हो और मलाइका अरोड़ा और अमृता अरोड़ा का नाम ना आए, यह तो हो ही नहीं सकता। मलाइका और अमृता दोनों ही बॉलीवुड की जानी-मानी अभिनेत्रियां हैं। दोनों ने साथ में फिल्म हे बेबी और ओम शांति ओम में अस्पीरियंस भूमिका में स्क्रीन शेयर की है। फिलहाल मलाइका और अमृता फिल्मों से दूर हैं। सोशल मीडिया पर दोनों एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा -परिणीति चोपड़ा: बॉलीवुड में प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा की जोड़ी भी काफी मशहूर है। प्रियंका और परिणीति कजन सिस्टर हैं। प्रियंका आज बॉलीवुड ही नहीं बल्कि हॉलीवुड में भी अपनी पहचान कायम कर चुकी हैं, वहीं परिणीति भी बॉलीवुड की सफल अभिनेत्री बन चुकी हैं। प्रियंका और परिणीति ने बड़े पर्दे पर साथ में स्क्रीन शेयर नहीं की हैे, लेकिन सोशल मीडिया पर दोनों अक्सर एक -दूसरे की तस्वीरें साझा करती रहती हैं। इन सबके अलावा बॉलीवुड में आलिया भट्ट-पूजा भट्ट, ट्विंकल खन्ना-रिंकी खन्ना, काजोल -तनीषा मुखर्जी आदि की भी जोड़ियां भी काफी फेमस हैं। हिन्दुस्थान समाचार/सुरभि सिन्हा/कुसुम

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in