सुशांत के निधन के एक महीने बाद रिया ने बदली अपनी डीपी, एक्टर को इस तरह किया याद
सुशांत के निधन के एक महीने बाद रिया ने बदली अपनी डीपी, एक्टर को इस तरह किया याद

सुशांत के निधन के एक महीने बाद रिया ने बदली अपनी डीपी, एक्टर को इस तरह किया याद

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के निधन को एक महीना हो गया है। आज से ठीक एक महीने पहले 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत ने अपने मुंबई के बांद्रा वाले फ्लैट में सुसाइड कर लिया था। पुलिस केस की छानबीन कर रही हैं, तो वहीं सोशल मीडिया पर उनके फैंस पिछले एक महीने से उनके लिए लगातार इंसाफ की मांग कर रहे हैं। हर कोई बस यही जानना चाहता है कि आखिर उन्होंने ऐसा क्यों किया। वहीं सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिहा चक्रवर्ती ने अपनी व्हाट्स एप डीपी बदल ली है और सुशांत के साथ अपनी एक पुरानी फोटो लगाई है। फोटो में सुशांत हंसते हुए नजर आ रहे हैं। व्हाट्स एप की डीपी बदलकर रिहा ने ये जाहिर कर दिया कि वो सुशांत सिंह राजपूत को मिस कर रही हैं। रिहा चक्रवर्ती ने सुशांत के निधन के बाद सोशल मीडिया पर कोई भी पोस्ट नहीं किया था। एक महीने बाद रिहा ने अपने इंस्टाग्राम पर भी सुशांत की फोटो शेयर कर एक इमोशनल नोट लिखा है। बता दें, सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड केस में मुंबई पुलिस ने रिहा चक्रवर्ती से 11 घंटे पूछताछ की थी। पूछताछ में रिहा ने पुलिस को बताया था कि सुशांत सिंह राजपूत की यशराज बैनर के साथ प्रॉब्लम चल रही थी। उन्होंने यशराज की फिल्मों को ठुकरा दिया था और रिहा से भी ऐसा करने को कहा था। वहीं सुशांत सिंह राजपूत को लेकर बीजेपी नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी ने भी ट्वीट कर सवाल खड़े किए हैं। साथ ही केस की सीबीआई जांच के लिए एक वकील भी नियुक्त किया है। सुब्रह्मण्यम स्वामी ने सवाल खड़े करते हुए कहा कि बॉलीवुड इंडस्ट्री के तीनों खान क्यों खामोश है। साथ ही उन्होंने सरकार से शाहरुख खान, सलमान खान और आमिर खान के प्रॉपर्टी की जांच की अपील भी की है। हिन्दुस्थान समाचार/प्रीती/मोनिका-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in