रिया चक्रवर्ती पर एफआईआर दर्ज होने के बाद सुशांत की बहन का आया रिएक्शन
रिया चक्रवर्ती पर एफआईआर दर्ज होने के बाद सुशांत की बहन का आया रिएक्शन

रिया चक्रवर्ती पर एफआईआर दर्ज होने के बाद सुशांत की बहन का आया रिएक्शन

मुंबई : अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन को डेढ़ महीने से भी ज्यादा समय गुजर चुका है। सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को बांद्रा में अपने फ्लैट में सुसाइड कर लिया था। इस मामले में पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला था। मुंबई पुलिस इस मामले की छानबीन कर रही है। सुशांत के फैंस भी इस मामले में सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं। पुलिस इस मामले में अब तक कई लोगों से पूछताछ भी कर चुकी है। वहीं इस मामले में सुशांत की गर्लफ्रेंड एवं अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती का नाम बार-बार सामने आ रहा है। सुशांत ने सुसाइड से पहले रिया को फोन किया था, लेकिन रिया ने फोन रिसीव नहीं किया था। जिसके बाद पुलिस ने रिया से भी पूछताछ की थी। वहीं अब इस मामले में एक नया मोड़ आया है। सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने मंगलवार को पटना में रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाया है। रिया के खिलाफ केस दर्ज होने के बाद सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता सिंह कृति का रिएक्शन सोशल मीडिया पर आया है। श्वेता ने इंस्टाग्राम पर सुशांत की एक तस्वीर भी शेयर की है जिसमें उनकी तस्वीर के सामने दीया जल रहा है। श्वेता ने लिखा-‘अगर सच मायने नहीं रखता तो कुछ भी मायने नहीं रखता।’ इसके साथ ही उन्होंने हैशटैग के साथ जस्टिस फॉर सुशांत सिंह राजपूत लिखा है। अपने इस पोस्ट के साथ श्वेता ने फैंस से कोई भी अपशब्द का इस्तेमाल न करते हुए सही के साथ खड़े होने की अपील की है। सोशल मीडिया पर श्वेता का यह पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस सुशांत के लिए लगातार न्याय की मांग कर रहे हैं। सुशांत सिंह राजपूत की आखिरी फिल्म दिल बेचारा’ 24 जुलाई को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज हुई है, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है।-newsindialive.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in