सोनाक्षी-रणवीर की फिल्म 'लुटेरा' के सात साल पूरे, दीपिका ने ऐसे की रणवीर सिंह की तारीफ

सोनाक्षी-रणवीर की फिल्म 'लुटेरा' के सात साल पूरे, दीपिका ने ऐसे की रणवीर सिंह की तारीफ
सोनाक्षी-रणवीर की फिल्म 'लुटेरा' के सात साल पूरे, दीपिका ने ऐसे की रणवीर सिंह की तारीफ

सोनाक्षी सिन्हा और रणवीर सिंह की फिल्म 'लुटेरा' ने सात साल पूरे कर लिए हैं। यह फिल्म विक्रमादित्य मोटवानी के निर्देशन में बनी थी। फिल्म 'लुटेरा' 5 जुलाई, 2013 को रिलीज हुई थी। अभिनेता रणवीर सिंह ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें फिल्म के लीड स्टार्स के पोस्टर को कंपाइल करके दिखाया गया है। इस पर उनकी पत्नी और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने कमेंट किया है। दीपिका ने रणवीर सिंह की तारीफ करते हुए लिखा-'तुम्हारी बेस्ट परफॉर्मेंस में से एक।' इसके अलावा बॉलीवुड के कई सितारों ने कमेंट करके बधाई दी हैं। वहीं अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की यह 5वीं फिल्म थी। इससे पहले सोनाक्षी 'दबंग’ (2010), 'दबंग 2’ (2012), 'सन ऑफ सरदार’ (2012) और 'राउडी राठौर’(2012) में नजर आ चुकी थी। सोनाक्षी सिन्हा ने सोशल मीडिया पर फिल्म 'लुटेरा' के सात साल पूरे होने पर पोस्ट शेयर किया। दर्शकों और फिल्म समीक्षकों ने 'लुटेरा' की कहानी और संगीत दोनों को काफी सराहा था। यह फिल्म ओ हेनरी की शॉर्ट स्टोरी 'द लास्ट लीफ' पर आधारित है। यह फिल्म साल 1950 के इर्द-गिर्द घूमती है। फिल्म का बैकग्राउंड 1950 से 1955 के बीच का है। फिल्म में सोनाक्षी सिन्हा ने जमींदार की बेटी पाखी का किरदार निभाया था, जबकि रणवीर सिंह ने बरुण श्रीवास्तव का किरदार निभाया, जो एक अधिकारी के रूप में एक मंदिर के उत्खनन के लिए आता है। पाखी उससे प्यार करने लगती है। बाद में पता चलता है कि बरुण सरकारी अधिकारी न होकर एक ठग होता है। यह विक्रमादित्य मोटवानी की दूसरी फिल्म है। हिन्दुस्थान समाचार/दीक्षा/मोनिका-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in