singer-arijit-singh39s-corona-infected-mother-dies
singer-arijit-singh39s-corona-infected-mother-dies

सिंगर अरिजीत सिंह की कोरोना संक्रमित मां का निधन

फेमस प्लेबैक सिंगर अरिजीत सिंह की मां अदिति सिंह का गुरुवार को निधन हो गया। वह कोरोना संक्रमित थीं और कोलकाता केआमरी ढाकुरिया अस्पताल अस्पताल में भर्ती थीं। उनकी हालत लगभग 14 दिन से लगातार गंभीर बनी हुई थी। डॉक्टर्स की देखरेख में होने के बावजूद उनकी हालत में कोई सुधार नहीं हो रहा था और आख़िरकार कोरोना के खिलाफ इस लड़ाई में वह जिंदगी की जंग हार गई। गुरूवार को इलाज के दौरान दिन में 11 बजे के करीबी उन्होंने अंतिम सांस ली। अरिजीत सिंह की मां अदिति सिंह के निधन से गायक के परिवार पर दुखों का पहाड़ सा टूट पड़ा है। वहीं मनोरंजन जगत की हस्तियां सोशल मीडिया के जरिये अपना शोक व्यक्त कर रही है। आज फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर गायकों में शुमार अरिजीत सिंह को बचपन से ही गायन में रुचि थी। उन्हें संगीत की प्रारंभिक शिक्षा घर पर ही अपनी मां से ही मिली थी। हिन्दुस्थान समाचार/सुरभि सिन्हा/कुसुम

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in