Shilpa Shetty shares dance video with sister Shamita Shetty
Shilpa Shetty shares dance video with sister Shamita Shetty

शिल्पा शेट्टी ने बहन शमिता शेट्टी संग शेयर किया डांस वीडियो

अपनी फिटनेस को लेकर अक्सर चर्चा में रहने वाली अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी सोशल मीडिया के जरिये अक्सर फैंस से जुड़ी रहती हैं। वह अक्सर अपने फैंस के साथ अपनी तस्वीरें व वीडियो भी शेयर करती रहती हैं। हाल ही में शिल्पा शेट्टी अपनी पूरी फैमिली के साथ गोवा में छुट्टियां मना कर वापस लौटी हैं। लेकिन इस वेकेशन की खूबसूरत यादें अब भी शिल्पा के जहन में तरोताजा हैं और वह गोवा में बिताये पलों को याद करते हुए लगातार फैंस के साथ इस वेकेशंस की खूबसूरत तस्वीरें व वीडियो साझा कर रही हैं। ऐसा ही एक वीडियो गोवा वेकेशन का शिल्पा ने एक बार फिर फैंस के साथ साझा किया है, जिसमें वह स्विमिंग पूल के किनारे अपनी अभिनेत्री बहन शमिता शेट्टी के साथ डांस करती नजर आ रही हैं। वीडियो में शिल्पा और शमिता दोनों ने ही रेड शर्ट और रेड एंड व्हाइट प्रिंटेड पैंट पहना हुआ है। दोनों बहनों का स्टाइल वीडियो में काफी क्यूट लग रहा है। यह एक बूमरिंग डांस वीडियो है। सोशल मीडिया पर शिल्पा और शमिता का यह वीडियो काफी पसंद किया जा रहा है और फैंस इसपर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। शिल्पा शेट्टी और शमिता शेट्टी बॉलीवुड की सबसे फेमस सिस्टर जोड़ी में से एक हैं। दोनों ने साथ में साल 2005 में आई फिल्म 'फरेब' में स्क्रीन भी शेयर किया था। हिन्दुस्थान समाचार/सुरभि सिन्हा/कुसुम-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in