सरोज खान के निधन से टूटे शाहरुख खान, बोले-वह इंडस्ट्री में मेरी पहली गुरु थी
सरोज खान के निधन से टूटे शाहरुख खान, बोले-वह इंडस्ट्री में मेरी पहली गुरु थी

सरोज खान के निधन से टूटे शाहरुख खान, बोले-वह इंडस्ट्री में मेरी पहली गुरु थी

हिंदी सिनेमा की मशहूर कोरियोग्राफर सरोज खान के निधन से पूरा बॉलीवुड सदमे में है। बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान ने सरोज खान के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए एक भावुक पोस्ट साझा किया है। इस पोस्ट में शाहरुख ने दिवंगत कोरियोग्राफर सरोज खान को इंडस्ट्री में अपना पहला गुरु बताया है। शाहरुख खान ने सरोज खान को श्रद्धांजलि देते हुए लिखा-'सरोज जी मेरी फिल्म इंडस्ट्री में सबसे पहली गुरु थीं। उन्होंने मुझे घंटों तक मुझे सिर्फ डांस के वक्त डिप करना सिखाया था। वह उन खूबसूरत लोगों में से एक थीं जो सबसे ज्यादा ध्यान रखने वाली, प्यार करने वाली और प्रेरणा देने वाली शख्सियत थीं। मैं ऐसी शख्सियत से मिला। हम सरोज जी को हमेशा याद करेंगे। अल्लाह आपकी आत्मा को शांति दें। सरोज जी, मेरा ध्यान रखने के लिए बहुत बहुत शुक्रिया।' सरोज खान के निधन की खबर ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। सरोज खान ने बॉलीवुड में लगभग दो हजार से भी अधिक गानों को कोरियोग्राफ किया है। अपनी खूबसूरत कोरियोग्राफी के जरिये सरोज खान ने बॉलीवुड की कई हस्तियों को बुलंदियों पर पहुंचाया है। तीन बार राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित हो चुकी सरोज खान के महत्वपूर्ण सहयोग को भुलाया नहीं जा सकता है। उनका निधन न सिर्फ फिल्मजगत की अपूरणीय क्षति है, बल्कि एक खूबसूरत युग का अंत भी है। हिन्दुस्थान समाचार/सुरभि/मोनिका-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in