second-song-39installments39-of-the-film-39roohi39-released
second-song-39installments39-of-the-film-39roohi39-released

रिलीज हुआ फिल्म 'रूही' का दूसरा गाना 'किस्तों'

राजकुमार राव, जान्हवी कपूर और वरुण शर्मा की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'रूही' का दूसरा गाना 'किस्तों' को रिलीज हो गया हैं। इस गाने को जुबिन नौटियाल और सचिन-जिगर ने अपनी आवाज दी हैं। गाने के बोल गीतकार अमिताभ भट्टाचार्य ने लिखे हैं। फिल्म के इस गाने को जान्हवी कपूर ने अपने इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ साझा किया है। राजकुमार और जाह्नवी की क्यूट केमिस्ट्री काफी अच्छी लग रही हैं। हालांकि गाने में जाह्नवी कपूर काफी डरी सहमी सी नजर आ रही हैं। वहीं राजकुमार राव गाने में उनकी देखभाल करते नजर आ रहे हैं। गाने में फिल्म का यह गाना फैंस की बीच काफी पसंद किया जा रहा है। फिल्म 'रूही' में जाह्नवी कपूर डबल रोल में रूही अरोड़ा और अफजाना बेदी के किरदार में नजर आयेंगी। वहीं फिल्म में राजकुमार राव गगन अग्रवाल और वरुण शर्मा चीकू के किरदार में होंंगे। फिल्म के अन्य कलाकारों में पंकज त्रिपाठी और रोणित रॉय भी होंगे। फिल्म के निर्देशक हार्दिक मेहता है। यह फिल्म दिनेश विजन एवं मृगदीप सिंह लांबा द्वारा निर्मित है। फिल्म को जिओ स्टूडियो प्रस्तुत करेगा। फिल्म 'रूही' इसी साल महशिवरात्रि के मौके पर 11 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। हिन्दुस्थान समाचार/सुरभि सिन्हा/कुसुम

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in