जानें सरोज खान ने किन-किन अभिनेत्रियों को सिखाया है डांस
जानें सरोज खान ने किन-किन अभिनेत्रियों को सिखाया है डांस

जानें सरोज खान ने किन-किन अभिनेत्रियों को सिखाया है डांस

71 साल की मशहूर बॉलीवुड कोरियोग्राफर सरोज खान आज हमारे बीच नहीं है। सरोज खान ने बॉलीवुड को कई साल दिए हैं। साथ ही हमेशा याद रहने वाले डांस मूव्स भी सिखाए हैं। उन्होंने एबीसीडी, वीरू दादा, गुलाब रंग, खिलाड़ी, हम हैं बेमिसाल, नजर के सामने, छोटे सरकार, दिल तेरा दीवाना आदि कई फिल्म में काम किया है। खास तौर पर हवा हवाई (मिस्टर इंडिया), मैं नागिन तू सपेरा (नगीना), एक दो तीन (तेजाब), तम्मा तम्मा लोगे (थानेदार), धक धक करने लगा (बेटा) आदि गानों को सरोज खान ने कोरियोग्राफ किया था। इन गानों और डांसिंग मूव्स को उन्होंने इतिहास में दर्ज करा दिया। सरोज खान साल 2005 में रियलिटी शो में नजर आई थी। उन्होंने सोनी टीवी पर उस्तादों के उस्ताद के शो को भी जज किया था। बात अगर सरोज खान की कोरियोग्राफी की करें तो उन्होंने वैजंतीमाला, हेलन, शर्मीला टैगोर, जीनत अमन, श्रीदेवी, माधुरी दीक्षित, करिश्मा कपूर और कई एक्ट्रेस को डांस सिखाया है। सरोज खान को 2002 में आई देवदास, 2006 में आई श्रृंगारम, 2007 में आई जब वी मेट में बेहतरीन कोरियोग्राफी के लिए नेशनल अवार्ड मिला। इसके अलावा फिल्म लगान के लिए उन्हें अमेरीकी कोरियोग्राफी अवार्ड भी मिल चुका है। सरोज खान ने अब तक करीब 2000 गानों को कोरियोग्राफ किए थे। उन्होंने तनु वेड्स मनु रिटर्न्स की कोरियोग्राफी के बाद साल 2019 में आई करण जौहर की फिल्म कलंक में माधुरी दीक्षित का डांस कोरियोग्राफ किया था। सरोज खान की आखिरी बार कोरियोग्राफी इसी फिल्म में देखी गई है। हिन्दुस्थान समाचार/दीक्षा/मोनिका-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in