सलमान खान ने इंस्टा पर भांजे, भांजी और भतीजे संग शेयर की तस्वीर
सलमान खान ने इंस्टा पर भांजे, भांजी और भतीजे संग शेयर की तस्वीर

सलमान खान ने इंस्टा पर भांजे, भांजी और भतीजे संग शेयर की तस्वीर

बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान मार्च में लॉकडाउन की घोषणा के बाद से अपने पनवेल फार्महाउस पर हैं। तब से अभिनेता घर पर अपने खाली समय का उपयोग कर रहे हैं। उन्होंने हाल ही में खेती में अपना हाथ आजमाना शुरू किया है। सलमान खान ने सोशल मीडिया पर अपनी भतीजे निर्वान, भांजे आहिल और भांजी अयात के साथ एक तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में सलमान खान ने आहिल और अयात को गोद में ले रखा है। 54 वर्षीय अभिनता ने तस्वीर शेयर कर लिखा-'सिब्लिंग्स...।' साथ ही निर्वान खान को टैग किया। तस्वीर में आहिल अपनी बहन आयत को प्यार करते नजर रहे हैं। साथ में सलमान के भतीजे निर्वान भी हैं। निर्वान सलमान के भाई सोहेल खान के बेटे हैं, जबकि आहिल और अयात उनकी बहन अर्पिता खान शर्मा और आयुष शर्मा के बच्चे हैं। सलमान खान इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। कुछ दिन पहले सलमान खान का खेत में धान बोने के बाद ट्रैक्टर चलाते हुए उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में वह अपने खेत की ट्रैक्टर से जुताई कर रहे थे। चारों ओर दूर-दूर तक हरियाली थी और बादल भी छाए थे। इससे पहले सलमान खान ने एक तस्वीर शेयर की थी, जहां वह पनवेल में खेतों में काम करने के बाद बैठे दिखाई दे रहे थे। सलमान नीले गंजी और नीले रंग की डेनिम शॉर्ट्स पहने वह कीचड़ में लथपथ नजर आ रहे थे। 54 वर्षीय अभिनता ने तस्वीर शेयर कर लिखा था-'सभी किसानों का सम्मान।' उससे पहले बॉलीवुड के भाईजान ने खेत में धान की बुआई की थी और अपनी तस्वीर शेयर कर लिखा था-'दाने दाने पर लिखा होता है खाने वाले का नाम...जय जवान! जय किसान।' सलमान खान ने लॉकडाउन के दौरान अपने फार्महाउस से दो गाने 'प्यार करो ना' और 'तेरे बिना' को रिलीज किया था। अभिनेता सलमान खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं। सलमान खान की वर्कफ्रंट की बात करें तो वह पिछले साल फिल्म 'दबंग 3' में नजर आए थे। वह जल्द ही फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ दिशा पटानी, रणदीप हुड्डा, जैकी श्रॉफ प्रमुख भूमिका में हैं। इसके अलावा उन्होंने एक और फिल्म की घोषणा की है, जिसका नाम 'कभी ईद कभी दीवाली' है। इस फिल्म में सलमान खान अभिनेत्री पूजा हेगड़े के साथ नजर आएंगे। हिन्दुस्थान समाचार/मोनिका शेखर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in