रूबीना दिलाइक ने छोड़ा सीरियल 'जग जननी मां वैष्णो देवी', अब शो में नजर आएंगी परिधि शर्मा
रूबीना दिलाइक ने छोड़ा सीरियल 'जग जननी मां वैष्णो देवी', अब शो में नजर आएंगी परिधि शर्मा

रूबीना दिलाइक ने छोड़ा सीरियल 'जग जननी मां वैष्णो देवी', अब शो में नजर आएंगी परिधि शर्मा

सीरियल 'शक्ति-अस्तित्व के एहसास की' में अहम किरदार निभाने वाली अभिनेत्री रूबीना दिलाइक इन दिनों अपने परिवार को समय दे रही हैं। रूबीना सीरियल 'जग जननी मां वैष्णो देवी' में नजर आने वाली थी। अभिनेत्री रूबीना दिलाइक प्रेग्नेंट हैं। इस बारे में प्रोडक्शन हाउस को जानकारी दी गई। उन्होंने शो के किरदार के लिए नया चेहरा खोजना शुरू कर दिया था। अब 'जग जननी मां वैष्णो देवी' में रूबीना की जगह परिधि शर्मा नजर आएंगी। परिधि शर्मा पहले सोनी टीवी के जाने माने शो 'पटियाला बेब्स' में नजर आईं थी। उससे पहले वो जी टीवी के सीरियल 'जोधा अकबर' में भी काम कर चुकी हैं। परिधि ने एक इंटरव्यू में कहा कि मैं इस किरदार को लेकर उत्साहित हूं। उन्होंने कहा कि मैं हमेशा से ही महाकाव्य पर काम करना चाहती थी। उम्मीद करती हूं दर्शक समर्थन करेंगे। वहीं रूबीना ने हाल ही में प्रेग्नेंसी की खबर से इंकार किया है। अब सच क्या है ये रूबीना ही जानती हैं। रूबीना ने चार साल तक अभिनव को डेट की थी। साल 2018 में रूबीना और अभिनव शुक्ला ने शिमला में शादी की थी। हिन्दुस्थान समाचार/दीक्षा/मोनिका-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in