विवेक ओबेरॉय की फिल्म इति का म्यूजिक कंपोज करेंगे राजेश रोशन
विवेक ओबेरॉय की फिल्म इति का म्यूजिक कंपोज करेंगे राजेश रोशन

विवेक ओबेरॉय की फिल्म इति का म्यूजिक कंपोज करेंगे राजेश रोशन

बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय ने हाल में सुशांत सिंह राजूपत के सुसाइड के बाद गुटबाजी पर अपनी बात रखी थी। इन दिनों विवेक ओबेरॉय सुर्खियों में हैं। विवेक ओबेरॉय अब निर्माता के रूप में नजर आएंगे। फिल्म का नाम इति है और इस फिल्म को विवेक ओबेरॉय प्रोड्यूसर करेंगे। फिल्म को विशाल मिश्रा निर्देशित करेंगे। विवेक ओबेरॉय की निर्माता के तौर पर यह पहली फिल्म है। दिग्गज संगीतकार राजेश रोशन फिल्म के लिए म्यूजिक कंपोज करेंगे। फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। तरण ने ट्विटर पर फिल्म का एक पोस्टर शेयर कर लिखा-'मिस्ट्री फिल्म इति में विवेक ओबेरॉय प्रभु सिंह के किरदार में होंगे। विवेक ओबेरॉय इस फिल्म से प्रोड्यूसर बन रहे हैं। फिल्म विशाल मिश्रा द्वारा निर्देशित होगी, जबकि मंदिरा एंटरटेनमेंट और विवेक ओबेरॉय की प्रोडक्शन हाउस ओबेरॉय मेगा इंटरटेनमेंट द्वारा प्रस्तुत है। तरण ने एक और ट्वीट किया-'वास्तव में लंबे अंतराल के बाद दिग्गज संगीतकार राजेश रोशन अपने घर के बैनर के बाहर एक फिल्म के लिए म्यूजिक कंपोज करेंगे। फिल्म इति में विवेक ओबेरॉय मुख्य कलाकार है। इस फिल्म का निर्देशन विशाल मिश्रा कर रहे हैं।' फिल्म के पोस्टर पर ही लिखा है कि क्या आप अपने मर्डर की गुत्थी सुलझा सकते हैं। फिल्म इति की शूटिंग अक्टूबर में शुरू होगी। विवेक ने एक हॉरर थ्रिलर फिल्म 'रोजी- द सैफ्रॉन चैप्टर' की घोषणा की है। विवेक ओबेरॉय को अंतिम बार पर्दे पर 2019 में रिलीज हुई फिल्म 'पीएम नरेंद्र मोदी' में देखा गया था। हिन्दुस्थान समाचार/दीक्षा/मोनिका-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in