बिहार में आई बाढ़ को लेकर चिंतित है प्रियंका चोपड़ा, फैंस से की मदद करने की अपील
बिहार में आई बाढ़ को लेकर चिंतित है प्रियंका चोपड़ा, फैंस से की मदद करने की अपील

बिहार में आई बाढ़ को लेकर चिंतित है प्रियंका चोपड़ा, फैंस से की मदद करने की अपील

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने असम में बाढ़ से मची तबाही से पीड़ित लोगों की मदद करने के बाद अब बिहार में आई बाढ़ को लेकर अपनी चिंता व्यक्त की है। इसके साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए लोगों से जरूरतमंदों की मदद करने की अपील भी की है। प्रियंका चोपड़ा ने ट्विटर पर पोस्ट शेयर कर लिखा-'भारत में मॉनसून कई जगह तबाही ला रहा है। बिहार की बात करें जहां पर मैं पैदा हुई हूं वहां पर भी भारी बारिश हो रही है और स्थिति विभत्स होती जा रही है। वहां पर लगातार बाढ़ आ रही है। बिल्कुल उसी तरह जैसे असम में लाखों करोड़ों लोग इससे प्रभावित हुए हैं उनके घर टूट गए हैं, बह गए हैं। कुछ ऐसा ही बिहार में भी हो रहा है। इन सब को हमारी जरूरत है और मैं और निक पहले ही बहुत सारी संस्थाओं में दान दे चुके हैं और मैं आप सभी से उम्मीद करती हूं कि आप भी जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आएंगे।' इसके साथ ही प्रियंका चोपड़ा ने बहुत सारी संस्थाओं जो कि बाढ़ ग्रस्त इलाकों में जरूरतमंदों की मदद कर रही है उनका स्क्रीनशॉट शेयर किया है और सभी से इन संस्थाओं को दान देने की अपील की है, ताकि पीड़ितों तक सहायता पहुंच सके। प्रियंका चोपड़ा ने इससे पहले भारत के असम में आए बाढ़ पर भी अपनी चिंता व्यक्त की थी और अपने पति निक जोनस के साथ मिलकर पीड़ितों के लिए मदद का हाथ भी बढ़ाया था। इसकी जानकारी प्रियंका ने सोशल मीडिया पर दी थी। इसके साथ ही उन्होंने असम बाढ़ पीड़ितों के लिए दुआ करते हुए फैंस से भी उनकी मदद के लिए आगे आने की अपील की थी। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने पति निक जोनस के साथ कैलिफोर्निया में हैं। दोनों सामजिक कार्यों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं। अभिनेत्री इन दिनों सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं। हिन्दुस्थान समाचार/सुरभि/मोनिका-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in