प्रियंका चोपड़ा बन गईं चाची, जोनस परिवार में आया नन्हा मेहमान
प्रियंका चोपड़ा बन गईं चाची, जोनस परिवार में आया नन्हा मेहमान

प्रियंका चोपड़ा बन गईं चाची, जोनस परिवार में आया नन्हा मेहमान

गेम ऑफ थ्रोन की एक्ट्रेस और प्रियंका चोपड़ा की जेठानी सोफी टर्नर ने एक नन्ही परी को जन्म दिया है। निक के बड़े भाई-भाभी जो जोनस और सोफी टर्नर पैरेंट्स बन गए हैं। जोनस परिवार में इस नए मेहमान के आने की खुशी है। हालांकि जोनस परिवार ने इस बारे में कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी है। सोफी ने 22 जुलाई को लॉस एंजिलिस के एक हॉस्पिटल में बेटी को जन्म दिया। जो जोनस और सोफी टर्नर ने अपनी बेटी का नाम विला रखा है। प्रियंका चोपड़ा अपनी जेठानी सोफी टर्नर और जोनस ब्रदर्स के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। प्रियंका ने 2018 में अमेरिकी पॉप स्टार निक जोनस से शादी की थी। हॉलीवुड एक्ट्रेस सोफी टर्नर और अमेरिकी सिंगर जो जोनास साल 2016 से एक दूसरे को डेट कर रहे थे। वहीं साल 2018 में दोनों रेड कार्पेट पर साथ नजर आए थे। सोफी टर्नर और जो जोनास की 2017 में सगाई हुई थी। दोनों पिछले साल लास वेगास में शादी के बंधन में बंधे थे। प्रियंका चोपड़ा जो और सोफी की शादी में भारतीय पारंपरिक परिधान साड़ी में नजर आई थी। आखिरी बार एक्ट्रेस सोफी फिल्म 'एक्स मैन: डार्क फीनिक्स' में नजर आई थी। हिन्दुस्थान समाचार/दीक्षा/मोनिका-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in