प्रियंका चोपड़ा ने तस्वीर शेयर कर खास अंदाज में दी सासू मां को जन्मदिन की बधाई
प्रियंका चोपड़ा ने तस्वीर शेयर कर खास अंदाज में दी सासू मां को जन्मदिन की बधाई

प्रियंका चोपड़ा ने तस्वीर शेयर कर खास अंदाज में दी सासू मां को जन्मदिन की बधाई

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की सास डेनिस जोनस आज अपना 54 वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर प्रियंका चोपड़ा ने अपनी सास को खास अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है। प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर सास के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा-'जन्मदिन की बधाई मम्मा जे सदा आपकी दया और उदारता के लिए आपका धन्यवाद। मैं बेहद खुश हूं कि आप यहां हैं और हम साथ मिलकर आपका जन्मदिन मनाएंगे। मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं।' अपने इस पोस्ट में प्रियंका ने पति निक जोनस को भी टैग किया है। प्रियंका द्वारा साझा की गई इस तस्वीर में दोनों सास-बहू बहुत खूबसूरत लग रही है। तस्वीर में दोनों की जबरदस्त बॉन्डिंग और प्यार साफ नजर आ रहा है। इसके साथ प्रियंका के इस पोस्ट पर उनके फैंस उनकी सास को जन्मदिन की ढेरों बधाइयां दे रहे हैं। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों अपने पति और परिवार के साथ कैलोफोर्निया में हैं। प्रियंका ने हाल ही में अमेजन प्राइम के साथ मल्टीमिलियन डॉलर डील साइन किया है। प्रियंका चोपड़ा जल्द ही फिल्म ‘वी कैन बी हीरोज’ और फिल्म 'मैट्रिक्स 4' में नजर आएंगी। हिन्दुस्थान समाचार/सुरभि/मोनिका-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in