फिल्ममेकर अनुभव सिन्हा के ट्वीट पर प्रियंका चोपड़ा का आया मजेदार रिएक्शन
फिल्ममेकर अनुभव सिन्हा के ट्वीट पर प्रियंका चोपड़ा का आया मजेदार रिएक्शन

फिल्ममेकर अनुभव सिन्हा के ट्वीट पर प्रियंका चोपड़ा का आया मजेदार रिएक्शन

बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अमेजन प्राइम के साथ दो साल की मल्टीमिलियन डॉलर की डील साइन की है। इसकी जानकारी प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा कर दी थी। जिसके बाद से सोशल मीडिया पर प्रियंका को लगातार बधाइयां भी रही थी। वहीं इन सबके बीच फिल्ममेकर अनुभव सिन्हा ने भी ट्वीट कर प्रियंका की तारीफ की। अपने ट्वीट में अनुभव ने बताया कि किस तरह प्रियंका चोपड़ा ने कामयाबी हासिल की, जबकि लोगों ने उन्हें हमेशा नीचे धकेलने की कोशिश की। अनुभव के इस ट्वीट पर प्रियंका ने प्रतिक्रिया देते हुए अनुभव के सपोर्ट के लिए उन्हें शुक्रिया कहा है। दरअसल, अनुभव सिन्हा ने लिखा था-'मुझे बॉम्बे टाइम फ्रंट पेज का वह लेख याद आ रहा है, जिसमें उन्होंने कहा था कि कोई उन्हें नहीं छू सकता।' अनुभव सिन्हा के इस ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रियंका चोपड़ा ने कहा-'थप्पड़ नहीं, काम से मारो। धन्यवाद अनुभव सिन्हा सपोर्ट करने के लिए।' सोशल मीडिया पर प्रियंका की इस प्रतिक्रिया पर फैंस भी खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं। फिलहाल इन दिनों प्रियंका चोपड़ा कैलिफोर्निया में हैं। वह अपने अमेजन के साथ हुई डील को लेकर काफी एक्ससाइटेड है। प्रियंका चोपड़ा आखिरी बार बॉलीवुड की फिल्म 'द स्काई इज पिंक' में नजर आई थी और जल्द ही वह फिल्म 'द वाइट टाइगर' और 'वी कैन बी हीरोज' में नजर आएंगी। हिन्दुस्थान समाचार/सुरभि/मोनिका-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in