62 साल की हुईं नीतू कपूर, रिद्धिमा ने भाई रणबीर संग मां को दी जन्मदिन की बधाई
62 साल की हुईं नीतू कपूर, रिद्धिमा ने भाई रणबीर संग मां को दी जन्मदिन की बधाई

62 साल की हुईं नीतू कपूर, रिद्धिमा ने भाई रणबीर संग मां को दी जन्मदिन की बधाई

बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा नीतू कपूर आज 62 साल की हो गई हैं। इस खास मौके पर उनकी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी ने इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में नीतू कपूर और उनके दोनों बच्चे रिद्धिमा और रणबीर भी मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहे हैं। रिद्धिमा ने मां नीतू सिंह को जन्मदिन की बधाई दी। रिद्धिमा कपूर साहनी ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर शेयर कर लिखा-'जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई मेरी आयरन लेडी, मैं आपको बहुत प्यार करती हूं मां।' सोशल मीडिया पर इस तस्वीर को काफी पसंद किया जा रहा है। रिद्धिमा और रणबीर ने देर रात मां नीतू कपूर के जन्मदिन का जश्न घर पर ही मनाया। देर रात रिद्धिमा ने नीतू के साथ एक सेल्फी शेयर की थी। इसके कैप्शन में रिद्धिमा ने लिखा था-'मां के जन्मदिन का इवनिंग डिनर।' रिद्धिमा द्वारा साझा की गई इस सेल्फी पर कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए नीतू कपूर को जन्मदिन की बधाई दी। नीतू कपूर बॉलीवुड की बेहतरीन और खूबसूरत अदाकाराओं में से एक हैं। इस बार नीतू कपूर अपना ये जन्मदिन पति ऋषि कपूर के बिना सेलिब्रेट कर रही हैं। बता दें, बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर का बीते 30 अप्रैल को कैंसर के कारण निधन हो गया था। ऋषि के निधन के बाद से उनके दोनों बच्चे नीतू कपूर का पूरा ध्यान रख रहे हैं और रिद्धिमा भी दो महीने से मां नीतू कपूर के साथ ही हैं। नीतू कपूर ने बॉलीवुड में कई हिट फिल्में दी हैं। उनकी प्रमुख फिल्मों में यादों की बारात, खेल खेल में, दीवार, अमर अकबर एंथोनी, कभी कभी, धन दौलत, लव आज कल, दो दूनी चार, जब तक हैं जान, बेशरम आदि शामिल हैं। हिन्दुस्थान समाचार/सुरभि/मोनिका-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in