32 वर्षीय मराठी अभिनेता आशुतोष भाकरे ने किया सुसाइड
32 वर्षीय मराठी अभिनेता आशुतोष भाकरे ने किया सुसाइड

32 वर्षीय मराठी अभिनेता आशुतोष भाकरे ने किया सुसाइड

फिल्म इंडस्ट्री अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के सदमे से अभी बाहर नहीं आ पाया कि एक और अभिनेता ने सुसाइड कर ली। मराठी फिल्म इंडस्ट्री के जाने-माने 32 वर्षीय अभिनेता आशुतोष भाकरे ने सुसाइड कर लिया। आशुतोष ने महाराष्ट्र के नांदेड़ में स्थित अपने घर पर 29 जुलाई को फांसी लगाकर सुसाइड कर ली। आशुतोष के सुसाइड की पीछे की वजह डिप्रेशन बताई जा रही है। उनके निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री शोक में हैं। भाकरे की पत्नी मयूरी देशमुख भी मराठी अभिनेत्री हैं। दोनों की शादी जनवरी 2016 में हुई थी। आशुतोष भाकरे ने इचार ठरला पक्का और भाकर जैसी फिल्मों में काम किया है। पुलिस मामले की जांच की जा रही है। आशुतोष के अचानक चले जाने से फैंस सदमे में हैं। उनका नांदेड़ के गणेश नगर इलाके में बंगला था। कुछ दिन पहले ही दोनों अपने घर आए थे। आशुतोष अपने पीछे पत्नी मयूरी देशमुख, माता-पिता और एक भाई को छोड़ गए हैं। ज्ञात हो कि 14 जून, 2020 को बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने 34 वर्ष की उम्र में अपने मुंबई वाले फ्लैट में फांसी लगा कर सुसाइड कर लिया था। हिन्दुस्थान समाचार/मोनिका शेखर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in