बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा को आज ही के दिन निक जोनस ने किया था शादी के लिए प्रपोज ,अभिनेत्री ने  शेयर की तस्वीर
बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा को आज ही के दिन निक जोनस ने किया था शादी के लिए प्रपोज ,अभिनेत्री ने शेयर की तस्वीर

बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा को आज ही के दिन निक जोनस ने किया था शादी के लिए प्रपोज ,अभिनेत्री ने शेयर की तस्वीर

बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा को आज ही के दिन निक जोनस ने किया था शादी के लिए प्रपोज, अभिनेत्री ने शेयर की तस्वीर बॉलीवुड की 'देसी गर्ल' प्रियंका चोपड़ा इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय है।प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपनी तस्वीरें और निजी जिंदगी से जुड़े मजेदार किस्से सोशल मीडिया के जरिये फैंस के साथ साझा करती रहती है। ऐसा ही एक मजेदार किस्सा इंस्टाग्राम पर शेयर किया है , जो उनकी लव लाइफ से जुड़ा है। दरअसल प्रियंका ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर साझा की है , जिसमें वह अपने पति निक जोनस के साथ बहुत रोमांटिक अंदाज में नजर आ रही है। इसके कैप्शन में प्रियंका ने लिखा -'मेरी जिंदगी का बेहद खास दिन । ठीक दो साल पहले आज ही के दिन तुमने मुझसे शादी के लिए पूछा था। मैं कुछ बोल पाने की हालत में ही नहीं थी, फिर भी मैंने हां कहा था। हमेशा मेरे बारे में सोचने के लिए तुम्हारा शुक्रिया । मैं इस दुनिया की सबसे भाग्यशाली लड़की हूं। मै तुमसे बहुत प्यार करती हूं निक!' सोशल मीडिया पर प्रियंका और निक की ये तस्वीर काफी पसंद की जा रही है और तेजी से वायरल भी हो रही हैं वहीं प्रियंका के इस पोस्ट पर निक जोनस ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा -'शादी के लिए हां कहने के लिए धन्यवाद! आई लव यू ब्यूटीफुल !' प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस ने मई 2018 में एक दूसरे को डेट करना शुरू किया था और लगभग तीन डेट के बाद निक ने प्रियंका को आज ही के दिन शादी के लिए प्रपोज किया। इसके बाद इनकी कहानी आगे बढ़ी। दोनों ने अगस्त में सगाई कर ली। इसके बाद प्रियंका और निक भारत आये और 1 दिसंबर, 2018 को शादी के बंधन में बंध गए। प्रियंका बॉलीवुड में अपना दबदबा कायम करने के बाद हॉलीवुड में भी नाम काम चुकी है। वहीं निक अमेरिकन मूल के सिंगर और अभिनेता है। दोनों अक्सर एक-दूसरे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। कई मौकों पर अक्सर इस क्यूट कपल एक साथ देखा जा सकता है। हिन्दुस्थान समाचार /सुरभि/प्रीती राजपूत-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in