dharmendra-becomes-emotional-after-remembering-the-late-actress-sasikala
dharmendra-becomes-emotional-after-remembering-the-late-actress-sasikala

दिवंगत अभिनेत्री शशिकला को याद कर भावुक हुए धर्मेंद्र

सुरभि सिन्हा सत्तर के दशक की मशहूर अभिनेत्री शशिकला का रविवार को 88 साल की उम्र में निधन हो गया। अपने ख़ूबसूरत अदाओं एवं शानदार अभिनय से दर्शकों के दिलों को जीतने वाली शशिकला के निधन से मनोरंजन जगत में शोक की लहर है। दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने भी शशिकला के निधन पर दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिये अभिनेत्री को याद करते हुए काफी भावुक हो गए। धर्मेंद्र ने सोशल मीडिया पर शशिकला के साथ अपनी एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर करते हुए लिखा-'गुमनामी की कोख से पैदा होती है.. शोहरत.. ये.. गुमनामी की गोद में सो जाती है। मुझे ये जानकर बेहद दुख हुआ कि शशिकला अब हमारे बीच नहीं हैं। एक बहुमुखी कलाकार, सबसे अधिक प्यार करने वाली शख्स। भगवान उनकी आत्मा को शांति दें।' दिवंगत अभिनेत्री शशिकला और धर्मेंद्र ने साथ में कई फिल्मों में अभिनय किया हैं, जिसमें आई मिलन की बेला, आप की परछाइयाँं, अनुपमा, नीला आकाश, फूल और पत्थर, देवर आदि शामिल हैं। शशिकला का निधन मनोरंजन जगत की बड़ी क्षति हैं। अभिनय जगत में शशिकला को हमेशा उनके असीम योगदान के लिए याद किया जायेगा। हिन्दुस्थान समाचार

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in