रणवीर सिंह के बर्थडे पर जानिए रणवीर व दीपिका के खास राज
रणवीर सिंह के बर्थडे पर जानिए रणवीर व दीपिका के खास राज

रणवीर सिंह के बर्थडे पर जानिए रणवीर व दीपिका के खास राज

अभिनेता रणवीर सिंह आज आपना 35वां बर्थडे मना रहे हैं। उनकी स्टोरी किसी फिल्म की स्क्रिप्ट से कम नहीं हैं। उन्हें बचपन से ही हीरो बनने का शौक था। उन्होंने अपने बेहतरीन अभिनय से लोगों का दिल जीत लिया। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की लव स्टोरी किसी से छिपी नहीं थी। छह साल रिलेशनशिप में रहने के बाद दोनों ने इटली के लेक कोमो में शादी की थी। रणवीर ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने दीपिका को इंप्रेस करने के लिए बहुत कुछ सोचा और किया भी। क्योंकि वो प्यार जाहिर करने में शर्माते नहीं थे। रणवीर को पता चला कि दीपिका को फूल बेहद पसंद हैं और जब भी दीपिका सेट पर आती तो रणवीर फूल लेकर पहुंच जाते। और कभी दीपिका का कहीं और शूट होता तो रणवीर वहां भी फूल लेकर पहुंच जाते थे। करीब 6 महीने की डेटिंग में रणवीर को समझ आ गया था कि दीपिका सिर्फ उनके लिए ही बनी हैं। उन्होंने मन ही मन शादी करने का फैसला कर लिया। रणवीर ने बताया कि दीपिका खाना अच्छा बना लेती हैं। हालांकि दीपिका कहती हैं कि आज तक रणवीर ने कुछ बना के नहीं खिलाया, इस पर रणवीर ने कहा मुझे सिवाए अंडा ब्रेड कुछ नहीं आता। रणवीर और दीपिका के प्यार की शुरुआत फिल्म गोलियों की रासलीला: रामलीला से हुई थी। इसके बाद दोनों फिल्म पद्मावत और बाजीराव मस्तानी में एक साथ नजर आए थे। अब शादी के बाद दोनों एक बार फिर साथ में फिल्म 83 में नजर आने वाले हैं। हिन्दुस्थान समाचार/दीक्षा/मोनिका-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in