निर्देशक नाग अश्विन की फिल्म में प्रभास संग काम करेंगी दीप‍िका पादुकोण
निर्देशक नाग अश्विन की फिल्म में प्रभास संग काम करेंगी दीप‍िका पादुकोण

निर्देशक नाग अश्विन की फिल्म में प्रभास संग काम करेंगी दीप‍िका पादुकोण

बॉलीवुड की स्टार दीपिका पादुकोण और साउथ के सुपरस्टार प्रभास जल्द ही नाग अश्विन की अगली फिल्म में नजर आएंगे। इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। इस फिल्म को तेलुगु सिनेमा की पॉपुलर फिल्म प्रोडक्शन कंपनी वैजयंती मूवीज प्रोड्यूस करेगी। यह फिल्म प्रभास की 21वीं फिल्म होगी, इसलिए इसका नाम भी 'प्रभास21' रखा गया है। वैजयंती मूवीज ने फिल्म इंडस्ट्री में 50 साल पूरे करने पर सोशल मीडिया पर दीपिका और प्रभास के साथ काम करने की घोषणा की है। वैजयंती मूवीज ने दीपिका की एक फोटो शेयर कर ट्वीट किया-'दीपिका पादुकोण, आपका स्वागत है! रोमांचित होकर आप इस अविश्वसनीय साहसिक कार्य का हिस्सा बनें।' साथ ही वैजयंती मूवीज ने दीपिका पादुकोण, प्रभास और नाग अश्विन को टैग किया। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने वैजयंती मूवीज के ट्वीट को रिट्वीट कर लिखा-'रोमांच से भरपूर, इसके लिए इंतजार नहीं कर सकती, हमारा मानना है कि आगे एक अविश्वसनीय यात्रा होने जा रही है।' वहीं प्रभास ने इंस्टाग्राम पर अपनी 21वीं फिल्म के लिए दीपिका पादुकोण का स्वागत किया। उन्होंने अपने प्रशंसकों के साथ एक वीडियो साझा करते हुए लिखा कि हम दीपिका पादुकोण के बोर्ड में शामिल पर बहुत उत्साहित हैं। फिल्म की शुरुआत अगले साल अप्रैल में होगी। फिल्म 2022 में रिलीज होगी। दीपिका पादुकोण और प्रभास पहली बार एक दूसरे के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। निर्देशक नाग अश्विन ने कहा कि मैं दीपिका को फिल्म के इस किरदार में देखने के लिए बहुत उत्साहित हूं। यह सभी के लिए काफी हैरान करने वाला होगा। दीपिका और प्रभास की जोड़ी फिल्म के मुख्य आकर्षण में से एक होगी। मेरा मानना है कि उनके बीच की कहानी दर्शकों को आने वाले वर्षों तक याद रहेगी। दीपिका पादुकोण की वर्कफ्रंट की बात करें तो वह फिल्म 83 में अपने पति अभिनेता रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी। फिल्म में वह कपिल देव की वाइफ रोमी के किरदार में होगी। फिल्म 83 को कबीर खान ने निर्देशित किया है। वहीं प्रभास ने हाल में पूजा हेगड़े के साथ अपनी अगली फिल्म राधे श्याम का फर्स्ट लुक शेयर किया था। उनको आखिरी बार श्रद्धा कपूर के साथ फिल्म साहो में देखा गया था। प्रभास की पिछली फिल्म साहो कई भाषाओं में रिलीज हुई थी और 300 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया था। हिन्दुस्थान समाचार/मोनिका शेखर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in