प्रोफाइल चेंज कर अनुभव सिन्हा ने दिया बॉलीवुड से इस्तीफा, सपोर्ट में आए सुधीर मिश्रा और हंसल मेहता
प्रोफाइल चेंज कर अनुभव सिन्हा ने दिया बॉलीवुड से इस्तीफा, सपोर्ट में आए सुधीर मिश्रा और हंसल मेहता

प्रोफाइल चेंज कर अनुभव सिन्हा ने दिया बॉलीवुड से इस्तीफा, सपोर्ट में आए सुधीर मिश्रा और हंसल मेहता

सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड के बाद से बॉलीवुड में खलबली मची है। सोशल मीडिया पर हाल ही में फिल्म इंडस्ट्री को टेंपरिंग की गई है और सभी अपनी भावनाओं और गुस्से का विस्फोट कर रहे हैं। हर कोई अपना विचार व्यक्त कर रहा है। सेलिब्रेटीज एक दूसरे के विचार पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं। किसी को सपोर्ट तो किसी को अपनी खिंचाई लग रहा है। हर सेलिब्रटी एक दूसरे के पोस्ट पर नजर रख रहा है। वहीं इस खाली समय में बॉलीवुड सेलेब्स के लिए सोशल मीडिया युद्ध का मैदान बन गया है। कोई नेपोटिज्म पर बहस तो कोई बॉलीवुड में एक तबके के कब्जे पर बात कर रहा है। वहीं इस सबके बीच फिल्ममेकर अनुभव सिन्हा ने ट्वीट कर घोषणा की है कि वह बॉलीवुड से इस्तीफा दे रहे हैं। निर्देशक अनुभव सिन्हा ने कहा कि उन्होंने बॉलीवुड छोड़ दिया है, लेकिन फिल्में बनाना जारी रखेंगे। निर्देशक अनुभव सिन्हा ने ट्वीट किया है कि वह बॉलीवुड से इस्तीफा दे रहे हैं। थप्पड़ के निर्देशक अनुभव सिन्हा की घोषणा के बाद सुधीर मिश्रा और हंसल मेहता ने भी इसी तरह के ट्वीट किए हैं। अनुभव सिन्हा ने ट्वीट किया-'बस बहुत हो गया। मैं बॉलीवुड से अपना इस्तीफा दे रहा हूं।' अनुभव ने अपना ट्विटर प्रोफाइल भी चेंज कर लिया है। अनुभव सिन्हा ने अपने नाम के आगे नॉट बॉलीवुड लिख दिया है। निर्देशक सुधीर मिश्रा ने भी ट्वीट कर बताया कि उनकी नजरों में बॉलीवुड कभी था ही नहीं, वे तो इस इंडस्ट्री में सिर्फ अच्छी फिल्में बनाने आए थे। उन्होंने ट्वीट किया-'क्या है ये बॉलीवुड। मैं तो उस सिनेमा का हिस्सा बनने आया था जहां सत्यजीत रे, राज कपूर, गुरु दत्त, ऋतविक घटक, बिमल रॉय, मृणाल सेन, ऋषिकेश मुखर्जी, के आसिफ, विजय आनंद, जावेद अख्तर, तपन सिन्हा, गुलजार, शेखर कपूर, केतन मेहता, भारतन और अरविंदन जैसे लोग से प्रेरित होकर आया था। मैं तो हमेशा इसी इंडस्ट्री के साथ रहने वाला था।' वहीं निर्देशक हंसल मेहता ने भी कुछ ऐसी ही बात कही है। उन्होंने लिखा-'छोड़ दिया...यह कभी भी पहले स्थान पर नहीं था।' सुधीर मिश्रा और हंसल मेहता के ट्वीट के बाद अनुभव सिन्हा ने तंज कसते हुए लिखा-'चलो एक और गया, सुन लो भाइयों, अब आप जब भी बॉलीवुड की बात करते हैं, आप हमारी बात नहीं कर रहे होंगे।' अनुभव सिन्हा के बॉलीवुड छोड़ने की बात पर कई लोगों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। हालांकि ज्यादातर लोगों ने सिन्हा से अपनी घोषणा को गंभीरता से न लेने का आग्रह कर रहे हैं। अनुभव सिन्हा की फिल्म 'थप्पड़' इसी साल 22 फरवरी को रिलीज हुई है। इस फिल्म में अभिनेत्री तापसी पन्नू मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म को समीक्षकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिला और दर्शकों ने भी फिल्म को पसंद किया। उससे पहले उनकी फिल्म 'मुल्क' और 'आटर्किल 15' को काफी पंसद किया गया था। फिल्म निर्देशक अनुभव सिन्हा सोशल मीडिया पर सक्रिय रहते हैं। वह सोशल मीडिया पर अपने ट्वीट को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं। हिन्दुस्थान समाचार/मोनिका शेखर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in