फिल्म 'जांबाज' के 34 साल पूरे, थ्रोबैक तस्वीरें शेयर कर अनिल कपूर ने फिरोज खान को किया याद
फिल्म 'जांबाज' के 34 साल पूरे, थ्रोबैक तस्वीरें शेयर कर अनिल कपूर ने फिरोज खान को किया याद

फिल्म 'जांबाज' के 34 साल पूरे, थ्रोबैक तस्वीरें शेयर कर अनिल कपूर ने फिरोज खान को किया याद

मोनिका शेखर अनिल कपूर ने अपने करियर में कई तरह की फिल्में की है और वह 80 के दशक के सुपरस्टार रहे हैं। अनिल कपूर की फिल्म 'जांबाज' के आज 34 साल पूरे हो गए हैं। फिल्म 'जांबाज' 10 जून, 1986 को रिलीज हुई थी। 'जांबाज' फिरोज खान द्वारा निर्मित और निर्देशित था।अभिनेता ने फिल्म से जुड़ी यादें सोशल मीडिया पर शेयर की है। अनिल कपूर ने फिल्ममेकर और अभिनेता फिरोज खान को याद किया है। फिरोज खान फिल्म इंडस्ट्री के सबसे स्टाइलिश अभिनेता और फिल्ममेकर थे। अभिनेता अनिल कपूर ने सोशल मीडिया पर फिरोज खान और डिंपल कपाड़िया के साथ अपनी कई थ्रोबैक तस्वीरें शेयर की है। अनिल कपूर ने ट्विटर पर फिल्म की चार तस्वीरें शेयर कर लिखा-'एक बेहतरीन, बेहद स्टाइलिश, बच्चे जैसे व्यवहार, लेकिन हमारे इंडस्ट्री के शेर दिल वाले फिल्ममेकर को याद करते हुए... फिरोज खान। उनके साथ काम करना एक बेहद यादगार अनुभव था ... जांबाज के फिल्ममेकर व को-स्टार और वेलकम में भी को-स्टार।' साथ ही अनिल कपूर ने हैशटैग 34ईयरऑफजांबाज लगाया। अनिल कपूर के पोस्ट पर उनके फैंस प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वहीं लेखक-निर्देशक मिलाप जावेरी ने अनिल कपूर के पोस्ट पर लिखा-'जान की बाजी लगाने वाले होते हैं जांबाज।' इस पर अनिल कपूर ने भी अपना रिएक्शन दिया। अनिल ने लिखा-'जीने का मरने का अपना है अंदाज।' इस फिल्म में अनिल कपूर और डिंपल के अलावा फिरोज खान, श्रीदेवी, अमरीश पुरी और शक्ति कपूर ने अहम भूमिका निभाई थी। इस फिल्म में डिंपल कपाड़िया बिंदास और बोल्ड अवतार में नजर आई थी। वहीं श्रीदेवी पर फिल्माया गाना-'हर किसी को नहीं मिलता यहां प्यार..' हिट हुआ था। अनिल कपूर और फिरोज खान ने हिट कॉमेडी फिल्म 'वेलकम' में भी साथ काम किया था। फिरोज खान ने आरडीएक्स और अनिल के मजनू भाई के किरदार के रूप में प्रशंसकों के साथ बड़ी हिट थी। एक साल तक कैंसर से जूझने के बाद फिरोज खान का 2009 में निधन हो गया थ। वह 69 वर्ष के थे। अनिल कपूर को आखिरी बार मोहित सूरी की एक्शन थ्रिलर फिल्म 'मलंग' में आदित्य रॉय कपूर और दिशा पटानी के साथ देखा गया था। 'मलंग' इसी साल 7 फरवरी को रिलीज हुई थी। अनिल कपूर की आगामी प्रोजेक्ट में करण जौहर की 'तख्त' शामिल है। इस फिल्म में करीना कपूर, रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, विक्की कौशल, भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे भी हैं। अनिल कपूर की फिल्म 'दिल धड़कने दो' हाल ही में रिलीज के पांच साल पूरे किए हैं। अभिनेता ने सोशल मीडिया पर फिल्म को याद किया था और सोशल मीडिया पर शूटिंग के दौरान की कुछ तस्वीरें साझा की थी। फिल्म को जोया अख्तर ने निर्देशित किया था। हिन्दुस्थान समाचार-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in