durg-the-responsibility-of-the-security-of-the-district-is-on-the-shoulders-of-women-police-officers-and-employees
durg-the-responsibility-of-the-security-of-the-district-is-on-the-shoulders-of-women-police-officers-and-employees

दुर्ग : जिले की सुरक्षा का दायित्व महिला पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों के कंधों पर

दुर्ग, 10 मार्च (हि. स.) । अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर दुर्ग पुलिस की महिला अधिकारी / कर्मचारियों के द्वारा सराहनीय रूप से कर्तव्य का निर्वहन किया गया। जिले की सुरक्षा का दायित्व रात्रि गश्त के माध्यम से सफलता पूर्वक पूर्ण किया गया। नौ एवं 10 मार्च की दरमियानी रात्रि पूरे जिले के गश्त प्वाइंट एवं चेक अधिकारी के रूप में महिला अधिकारी- कर्मचारियों ने अपने कर्तव्यो का निर्वहन कर शांति सुरक्षा का संदेश दिया। रात्रि गश्त के दौरान अलग अलग थानो के कुल चार नाबालिग अपहृत एवं एक गुमशुदा का सकुशल बरामदगी कर उत्कृष्ट कार्यशैली का निष्पादन किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण प्रज्ञा मेश्राम एवं उप पुलिस अधीक्षक डा. चित्रा वर्मा सहित समस्त महिला अधिकारियों की उपस्थिति रही। "अभिव्यक्ति - नारी के सम्मान की " के संदेश को आम जन मानस तक पहुंचाने के उद्देश्य से राज्य में विभिन्न आयोजन किया गया है I पुलिस अधीक्षक दुर्ग प्रशांत ठाकुर के मार्गदर्शन में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य मे जिला में तैनात समस्त महिला अधिकारी / कर्मचारियों ने जिले की सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभालते हुये, पुलिस अधीक्षक के उद्बोधन के पश्चात पूरी टीम कन्ट्रोल रूम से रवाना होकर सिविक सेंटर सायबर लेन एवं ट्रेफिक लेन तक पैदल मार्च किया। यहां से गश्त प्वाइंट पर रवाना हुए। थाने एवं वायरलेस कार्य को उनके द्वारा सफलतापूर्वक संपादित कर आमजनो के मध्य महिला सशक्तिकरण का भाव प्रेषित किया | महिलाओं के नाम संदेश " आप मन के सुरक्षा, आप मन के हाथ दुर्ग पुलिस, आप मन के साथ,,प्रेषित किया I 20 महिला अधिकारियों एवं 130 महिला कर्मचारियों के द्वारा जिले की सुरक्षा के कार्य को संपादित किया गया I 5 जोन मे विभाजित कर कुल 21 गश्त प्वाईट लगाये गये थे। महिला अधिकारी -कर्मचारी मे काफी उत्साह देखने को मिला। कई महिला अधिकारी /कर्मचारी अपने छोटे छोटे बच्चो को लेकर आये हुये थे। साथ ही साथ पुलिस नियंत्रण कक्ष मे पदस्थ महिला पुलिस कर्मचारी गर्भावस्था मे भी इस तरह रात्रि गश्त ड्युटी को संपादित कर अपने कर्तव्य के प्रति सजगता एवं ईमानदारी की मिसाल पेश की I रात्रि गश्त मे सफलता भी पुलिस को मिली। थाना सुपेला मे अपहरण के 03 मामले मे नाबालिक अपहृता को सकुशल बरामद किया गया। स्मृतिनगर क्षेत्र मे 01 महिला गुमशुदा को एवं एक नाबालिक अपहता को सकुशल बरामद कर एवं भिलाई नगर क्षेत्र में एक लड़की जो अपना पता भूल गयी थी,उसे सकुशल उनके परिजनो को सुपुर्द किया गया। हिन्दुस्थान समाचार/अभय जवादे

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in