durg-state-government-created-world-record-of-failures-and-betrayal-in-2-years-saroj
durg-state-government-created-world-record-of-failures-and-betrayal-in-2-years-saroj

दुर्ग : प्रदेश सरकार ने 2 वर्षों में विफलताओं एवं विश्वासघात का बनाया विश्व रिकॉर्ड : सरोज

दुर्ग, 22 जनवरी (हि. स.)। भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई ने शुक्रवार को जिलास्तरीय जंगी प्रदर्शन का आयोजन दुर्ग कलेक्ट्रेट में किया। भिलाई जिले के समस्त पदाधिकारी एवं हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने इस प्रदर्शन में महत्वपूर्ण भागीदारी दी। भिलाई जिले के समस्त कार्यकर्ता 32 बंगले के पास एकत्रित होकर विशाल रैली के स्वरूप में मानस भवन दुर्ग पहुंचे। वहां पर राज्यसभा सांसद डॉक्टर सरोज पांडे के नेतृत्व में दुर्ग एवं भिलाई जिले के हजारों कार्यकर्ता किसानों की मांगों को लेकर नारेबाजी करते हुए दुर्ग कलेक्ट्रेट पहुंचे। वहां पर मौजूद पुलिसकर्मियों के साथ आंशिक झुमा झट्की के बाद समस्त कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। राज्यसभा सांसद डॉ सरोज पांडे ने शासन एवं प्रशासन को चुनौती देते हुए कहा यह सरकार जिस प्रकार किसानों के साथ कार्यकर्ताओं के साथ यह सरकार अत्याचार कर रही है। ज्यादा दिन तक नहीं चलने वाला आज किसान आत्महत्या करने पर मजबूर है । 2 साल में इस सरकार ने विफलताओं और विश्वासघात का विश्व रिकॉर्ड बनाया लिया है। हमारी पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से सरकार को नींद से जगाने का प्रयास कर रही है। मगर सत्ता के मद में मदहोश यह सरकार किसानों की फरियाद नहीं सुन रही है। छत्तीसगढ़ के किसान आने वाले समय में इस सरकार को मुंहतोड़ जवाब देने का मन बना लिया है। क्योंकि जो बोना जानता है वह काटना भी जानता है धरना स्थल पर पूर्व कैबिनेट मंत्री रमशीला साहू ने भी सरकार की विफलताओं के बारे में बताया की जब भारतीय जनता पार्टी की सरकार थी तो किसानों के खातों में 24 घंटे के अंदर पैसा पहुंच जाता था। लेकिन जब से यह सरकार सत्ता में आई है तब से किसानों के साथ छल और विश्वासघात कर रही है । आज भी लगभग एक महीना बीत जाने के बाद भी किसानों के पैसे टुकड़े में मिल रहे हैं। धरना प्रदर्शन को अहिवारा विधानसभा के पूर्व विधायक एवं भिलाई जिला के पूर्व अध्यक्ष सांवलाराम डाहरे तथा दुर्ग जिले के अध्यक्ष डॉ शिव कुमार तमेर भिलाई जिले के अध्यक्ष वीरेंद्र साहू ने भी संबोधित किया। तत्पश्चात हजारों कार्यकर्ताओं ने अपनी गिरफ्तारी दी तथा प्रशासन ने जमानत मुचलका पर रिहा किया। चरोदा नगर निगम की महापौर चंद्रकांता मांडले ,अहिवारा पालिका के अध्यक्ष नटवर ताम्रकार, भिलाई जिले के उपाध्यक्ष मार्कंडेय तिवारी ,यशवंत ठाकुर जिले के महामंत्री द्वय खिलावन साहू, विनीत बाजपाई, सहित हजारों की संख्या में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अपनी भागीदारी दी। हिन्दुस्थान समाचार/अभय जवादे-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in