durg-e-commerce-services-banned-during-lockdown-period-in-the-district
durg-e-commerce-services-banned-during-lockdown-period-in-the-district

दुर्ग : जिले में लॉकडाउन अवधि के दौरान ई कॉमर्स सेवाओं को किया गया प्रतिबंधित

दुर्ग 6 अप्रैल(हि. स.) । कोरोना वायरस पॉजिटिव प्रकरणों संख्या में लगातार वृद्धि होने के फलस्वरूप तथा जिला प्रशासन के प्रत्येक स्तर पर पूर्व में अधिरोपित प्रतिबंधो/शर्ता का कड़ाई से पालन कराना एवं परिस्थिति अनुरूप युक्तियुक्त प्रतिबंध अधिरोपित किया जाना आवश्यक हो गया है। अत: जिले में लॉक डाऊन अवधि में 8 से 14 अप्रैल तक जिले में ई-कामर्स की सेवाओं पर प्रतिबंध लगाया जाता है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा। हिन्दुस्थान समाचार/अभय जवादे

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in