durg-aam-aadmi-party-will-contest-elections-in-all-wards-of-bhilai-and-risali-corporation
durg-aam-aadmi-party-will-contest-elections-in-all-wards-of-bhilai-and-risali-corporation

दुर्ग : आम आदमी पार्टी भिलाई व रिसाली निगम के सभी वार्डों में लड़ेगी चुनाव

दुर्ग / भिलाई नगर 25 मार्च (हि. स.) । आगामी नगरी निकाय चुनाव में भिलाई व रिसाली के प्रत्येक वार्ड में आम आदमी पार्टी के प्रत्याशियों को खड़ा किया जाएगा। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने प्रेस वार्ता में बताया कि पार्टी भिलाई नगर निगम के 70 व रिसाली नगर निगम के 40 वार्डों में पूरे दमखम के साथ चुनाव लड़ेगी। चुनाव संचालन के लिए पार्टी ने चुनाव प्रभारियों की नियुक्ति कर दी है। संतोष देवांगन भिलाई व डॉ. एसके अग्रवाल रिसाली के चुनाव प्रभारी होंगे। दुर्ग जिले के अंतर्गत दो निगम में चुनाव है। दोनों निगम में चुने हुए जनप्रतिनिधियों के खिलाफ काफी जन आक्रोश है। आमजन की मांग है कि आम आदमी पार्टी इस चुनाव में अपना प्रत्याशी खड़ा करें। भिलाई नगर निगम व रिसाली नगर निगम के सभी वार्डों में अपने प्रत्याशी खड़ा करेंगे। हुपेंडी ने कहा कि आम आदमी पार्टी दोनों निगम में मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी। पार्टी महासचिव उत्तम जायसवाल ने कहा कि संतोष देवांगन दल्ली राजहरा के नगर पालिका उपाध्यक्ष है उन्हें चुनाव का काफी अनुभव है ,उसी तरह डॉ. अग्रवाल भी अनुभवी व पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों में से एक हैं। इस चुनाव में प्रदेश स्तर के सभी पदाधिकारियों की जिम्मेदारी तय की जाएगी। वह चुनाव प्रभारियों की रणनीति के अनुसार कार्य किया जाएगा। प्रेस वार्ता में प्रदेश उपाध्यक्ष वदूद आलम, जिला अध्यक्ष मेहरबान सिंह आदि मौजूद रहे। हिन्दुस्थान समाचार/अभय जवादे

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in