durg-21-goats-killed-in-fierce-arson-one-woman-serious
durg-21-goats-killed-in-fierce-arson-one-woman-serious

दुर्ग : भीषण आगजनी में 21 बकरियों की मौत, एक महिला गंभीर

दुर्ग / भिलाई नगर, 15 फरवरी (हि.स.)। नंदिनी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गोड़ी मुरमुंदा में 14- 15 फरवरी की दरमियानी रात मकान में आग लग गई। इस आगजनी में मकान मालकिन एवं 21 बकरियां झुलस गई। जिसके कारण 21 बकरियों की मौत हो गई, जबकि महिला को 60 फ़ीसदी जल गई जिसे उपचार के लिए रायपुर के मेकाहारा अस्पताल भेज दिया गया। नंदिनी थाना प्रभारी लक्ष्मण कुमेटी ने बताया कि ग्राम गोड़ी मुरमुंदा निवासी कृपाल सिंह गौड़ 45 वर्ष के घर पर रविवार रात्रि भीषण आग लग गई। सूचना पर तत्काल पुलिस नियंत्रण कक्ष स्थित अग्निशमन दल एवं नंदनी पुलिस ने पहुंच कर स्थिति को नियंत्रित किया। आगजनी में कृपाल सिंह गौड़ की पहली पत्नी अवर्धि भाई एवं तीन बकरी की बच्चे को जीवित अवस्था में बाहर निकाला, शेष 21 बकरियों की जलने से मौत हो गई। आगजनी का कारण अब तक ज्ञात नहीं हो सका है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हिन्दुस्थान समाचार/अभय जवादे-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in